Page Loader
फिल्म 'गणपत' का नया गाना 'जय गणेशा' जारी, टाइगर श्रॉफ ने किया जबरदस्त डांस 
'गणपत' का नया गाना 'जय गणेशा' जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@tigerjackieshroff)

फिल्म 'गणपत' का नया गाना 'जय गणेशा' जारी, टाइगर श्रॉफ ने किया जबरदस्त डांस 

Oct 12, 2023
02:29 pm

क्या है खबर?

टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन अपनी आगामी फिल्म 'गणपत' के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' में नजर आ चुकी है। जहां कुछ दिन पहले निर्माताओं ने 'गणपत' का पहला गाना 'हम आए हैं' जारी किया था तो वहीं अब फिल्म का नया गाना 'जय गणेशा' रिलीज हो चुका है, जिसमें टाइगर गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

गणपत

20 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म 

'जय गणेशा' के बोल अक्षय त्रिपाठी ने लिखे हैं। इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। टाइगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'विघ्नहर्ता का साथ...हर परेशानी का समाधान।' 'गणपत' ने टाइगर और कृति के अलावा अमिताभ बच्चन भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

'गणपत' का नया गाना 'जय गणेशा' जारी