
टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, किया चौंकाने वाला खुलासा
क्या है खबर?
टाइगर श्रॉफ कुछ दिनों पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। दरअसल, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया था।
एक शख्स ने पुलिस को बताया कि सुरक्षा कंपनी ट्रिग के कुछ लोग टाइगर को मारने की योजना बना रहे हैं। फोन कॉल के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू कर दी।
अब इस मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस ने फर्जी सूचना फैलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट
पंजाब से किया गया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने फर्जी सूचना फैलाने वाले शख्स को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार सुजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह 35 साल का है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उन्होंने मुंबई पुलिस को फर्जी कॉल किया था।
फोन पर मनीष ने यह भी दावा किया था कि टाइगर को मारने के लिए 2 लाख रुपये के साथ एक हथियार दिया गया है।
काम
'बागी 4' में नजर आएंगे टाइगर
काम के मोर्चे पर बात करें तो इन दिनों टाइगर अपनी फिल्म 'बागी 4' को लेकर चर्चा में हैं। यह साल 2016 में आई फिल्म 'बागी' की चौथी किस्त है।
इस फिल्म के लिए टाइगर ने एक बार फिर निर्माता साजिद नाडियाडवाला से हाथ मिलाया है।
'बागी 4' के निर्देशन की कमान ए हर्ष ने संभाली है, जिन्होंने 'भजरंगी' और 'वेधा' जैसी कन्नड़ फिल्मों का निर्देशन किया है।
इस फिल्म को 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।