NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: 'गणपत' से 'बागी 4 ' तक,  टाइगर श्रॉफ की आने वाली 5 बड़ी फिल्में 
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: 'गणपत' से 'बागी 4 ' तक,  टाइगर श्रॉफ की आने वाली 5 बड़ी फिल्में 

    जन्मदिन विशेष: 'गणपत' से 'बागी 4 ' तक,  टाइगर श्रॉफ की आने वाली 5 बड़ी फिल्में 
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 02, 2023, 08:42 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: 'गणपत' से 'बागी 4 ' तक,  टाइगर श्रॉफ की आने वाली 5 बड़ी फिल्में 
    अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्में

    जैकी श्रॉफ के बेटे और अभिनेता टाइगर श्रॉफ की पहचान एक एक्शन हीरो की है, वहीं उनके डांस की भी खूब तारीफ होती है। मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण बचपन में ही ले चुके टाइगर 'हीरोपंती' से लेकर 'बागी' और 'वॉर' जैसी कई सफल फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। टाइगर 2 मार्च को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आइए आपको उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।

    गणपत 

    टाइगर आजकल फिल्म 'गणपत' को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात यह है कि इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री कृति सैनन के साथ बनी है, जिनके साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पहली बार दोनों 'हीरोपंती' के लिए साथ आए थे। 'गणपत' दो भागों में रिलीज होगी और इसका पहला भाग 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में आएगा। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म टाइगर को गणपति के भक्त के रूप में दिखाया जाएगा।

    जगन शक्ति की फिल्म 

    टाइगर की यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें सारा अली खान उनकी जोड़ीदार बनी हैं, जिनके साथ पहले उन्हें कभी पर्दे पर नहीं देखा गया। 'मिशन मंगल' जैसी सफल फिल्म का निर्देशन कर चुके जगन शक्ति इसके निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी हैं। मिशन पर आधारित इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिलहाल इसका नाम 'इगल' रखा गया है, जिसे बाद में बदल दिया जाएगा।

    बड़े मियां छोटे मियां 

    टाइगर की आने वाली बहुचर्चित फिल्मों में 'बड़े मियां छोटे मियां' भी शामिल है। इसके जरिए उन्होंने पहली बार अपने करियर में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की है। फिल्म में एक्शन का बड़ा धमाका होने वाला है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन बने हैं। इसमें टाइगर के साथ अभिनेत्री अलाफ एफ नजर आएंगी।

    'द ट्रांसपोर्टर' का हिंदी रीमेक 

    टाइगर को इस फिल्म में एक बार फिर ऋतिक रोशन के साथ देखा जाएगा। यह जोड़ी पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' में साथ काम कर चुकी है। निर्माता विशाल राणा ने 'द ट्रांसपोर्टर' के हिंदी रीमेक के राइट्स खरीद लिए हैं। विशाल खुद इस खबर की पुष्टि कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल यह भी ऐलान किया था कि वह 2023 में इस पर काम शुरू करेंगे। 'द ट्रांसपोर्टर' एक सफल फ्रेंच फिल्म है, जो 2002 में रिलीज हुई थी।

    बागी 4 

    'बागी' फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने टाइगर के करियर को रफ्तार मिली है। इसकी पिछली फिल्म को छोड़ इससे पहले आईं दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़े थे। न सिर्फ इनमें टाइगर का ताबड़तोड़ एक्शन, बल्कि उनका बागी अवतार भी दर्शकों को बेहद पसंद आया। अब साजिद नाडियाडवाला 'बागी 4' लेकर आने वाले हैं। अमेजन प्राइम वीडियो इसकी घोषणा कर चुका है। यह फिल्म सिनेमाघरों में आने के बाद इसी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    टाइगर श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष
    आगामी फिल्में

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: टाइगर श्रॉफ फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो टाइगर श्रॉफ
    कार्तिक आर्यन ने किया 'भूल भुलैया 3' का ऐलान, टीजर के साथ रिलीज डेट भी जारी कार्तिक आर्यन
    शहनाज गिल हैं करोड़ों की मालकिन, महंगी गाड़ियों का रखती हैं शौक  शहनाज गिल
    'बिग बॉस' फेम तहसीन पूनावाला बने पिता, पत्नी मोनिका ने दिया बेटे को जन्म  बिग बॉस

    टाइगर श्रॉफ

    टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, 5 भाषाओं में होगी रिलीज कृति सैनन
    'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग शुरू, अली अब्बास जफर ने दी जानकारी अक्षय कुमार
    फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आएंगी अलाया एफ  अक्षय कुमार
    ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ 'द ट्रांसपोर्टर' के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर ऋतिक रोशन

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: 'गंगाजल' से 'अपहरण' तक, OTT पर मौजूद प्रकाश झा की 5 दमदार फिल्में  प्रकाश झा
    जन्मदिन विशेष: सान्या मल्होत्रा से जुड़ीं ये बातें नहीं जानते होंगे आप  सान्या मल्होत्रा
    जन्मदिन विशेष: उर्वशी रौतेला फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करती हैं फॉलो  उर्वशी रौतेला
    जन्मदिन विशेष: शाहिद कपूर की टॉप रेटिंग वाली फिल्में, OTT पर उठा सकते हैं लुत्फ  शाहिद कपूर

    आगामी फिल्में

    आर बाल्की की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'घूमर' का हिस्सा बनीं सैयामी खेर, निभाएंगी अहम किरदार आर बाल्की
    अनन्या पांडे ने पूरी की विक्रमादित्य मोटवानी की आगामी फिल्म की शूटिंग, साझा किया पोस्ट अनन्या पांडे
    कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' का नया पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर कपिल शर्मा
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' की रिलीज तारीख नहीं टली, मणिरत्नम की टीम ने किया खुलासा मणिरत्नम

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023