Page Loader
टाइगर श्रॉफ का गाना 'लव स्टीरियो अगेन' रिलीज, जहरा खान ने दिया साथ 
टाइगर श्रॉफ का गाना 'लव स्टीरियो अगेन' रिलीज (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@tigerjackieshroff)

टाइगर श्रॉफ का गाना 'लव स्टीरियो अगेन' रिलीज, जहरा खान ने दिया साथ 

Jul 21, 2023
03:35 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का गाना 'लव स्टीरियो अगेन' शुक्रवार (21 जुलाई) को रिलीज हो चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसमें टाइगर की जोड़ी अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी जहरा खान के साथ बनी है। 'लव स्टीरियो अगेन' में दोनों सितारों की केमिस्ट्री देखने लायक है। गाने को प्राकृतिक नजारों की खूबसूरती के बीच फिल्माया गया है। टी-सीरीज द्वारा निर्मित 'लव स्टीरियो अगेन' का निर्देशन मनीष शंटी ने किया है।

टाइगर

इन फिल्मों में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ

टाइगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'लव स्टीरियो अगेन' गाने की एक क्लिप साझा की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे कुछ फेवरेट बीट्स। लव स्टीरियो अगेन गाना रिलीज हो गया है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर आजकल 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वह 'गणपत' में भी नजर आएंगे, वहीं जहरा निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की पैन इंडिया फिल्म 'वृषभ' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो