NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / IMDb की साल की टॉप-10 लोकप्रिय भारतीय फिल्मों में सिर्फ एक हिंदी फिल्म को मिली जगह
    अगली खबर
    IMDb की साल की टॉप-10 लोकप्रिय भारतीय फिल्मों में सिर्फ एक हिंदी फिल्म को मिली जगह
    ये हैं साल की सबसे लोकप्रिय फिल्में

    IMDb की साल की टॉप-10 लोकप्रिय भारतीय फिल्मों में सिर्फ एक हिंदी फिल्म को मिली जगह

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 15, 2022
    10:34 am

    क्या है खबर?

    IMDb ने अलग-अलग श्रेणियों में मनोरंजन जगत की कई सूची जारी की हैं।

    IMDb पर 2022 की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज, लोकप्रिय फिल्मों, लोकप्रिय हस्तियों समेत कई तरह की सूची जारी की गई हैं।

    लोकप्रिय फिल्मों की बात करें तो इस साल दक्षिण भारतीय फिल्मों का बोलबाला रहा। टॉप-10 में सिर्फ एक ही हिंदी फिल्म को जगह मिली है।

    आपको बताते हैं IMDb के अनुसार इस साल की सबसे लोकप्रिय फिल्में कौन सी हैं।

    #1

    RRR

    इस सूची में पहला स्थान फिल्म 'RRR' का है।

    450 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनी यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज हुई थी।

    फिल्म में 1920 के दशक की कहानी को फिल्माया गया है। इसमें राम और NTR मुख्य भूमिका में दिखे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन का कैमियो भी है।

    फिल्ममेकर एसएस रामामौली फिल्म के लिए ऑस्कर में कैंपेन कर रहे हैं।

    IMDb पर फिल्म को 8 स्टार मिले हैं।

    #2

    द कश्मीर फाइल्स

    करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 340.92 करोड़ रुपये कमाए थे।

    भारत में विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म की जितनी सराहना हुई, उतनी ही आलोचना भी हुई।

    फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार को दिखाया गया है।

    फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर दिखे हैं। यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई थी।

    IMDb पर फिल्म को 8.3 स्टार मिले हैं।

    #3

    KGF: चैप्टर 2

    कन्नड फिल्म 'KGF' 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में तेलुगु स्टार यश ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    इस साल अप्रैल में KGF 2' आई तो बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। रॉकी भाई के किरदार में यश ने एक बार फिर अपना जादू चलाया।

    दुनियाभर में फिल्म ने 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसके क्रेज को देखते हुए इसके तीसरे भाग को लाने की भी योजना है।

    IMDb पर इस फिल्म को 8.4 स्टार मिले हैं।

    #4

    विक्रम

    कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' 3 जून को रिलीज हुई थी।

    यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

    'विक्रम' में विजय सेतुपति और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में थे। इसमें कालिदास जयराम, हरीश उथमन और अर्जुन दास सहायक भूमिकाओं में दिखे थे।

    IMDb पर इस फिल्म को 8.4 स्टार मिले हैं।

    #5

    कांतारा

    IMDb की इस सूची में ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' पांचवे स्थान पर है।

    'कांतारा' दर्शकों के साथ क्रिटिक्स को भी काफी पसंद आई थी। फिल्म को दुनियाभर में बड़ी संख्या में दर्शक मिले थे। फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

    यह फिल्म कन्नड़ में 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया था।

    IMDb पर फिल्म की 8.6 रेटिंग है।

    जानकारी

    टॉप-10 में ये हैं अन्य फिल्में

    इनके अलावा इस साल की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में क्रमश: 'रॉकेट्री: द नांबी एफेक्ट', 'मेजर', 'सीता रामम', 'पोन्नियन सेल्वन', '777 चार्ली' के नाम शामिल हैं। ऐसे में केवल 'द कश्मीर फाइल्स' ही टॉप-10 में इकलौती हिंदी फिल्म है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    RRR फिल्म
    कांतारा फिल्म
    IMDb

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    RRR फिल्म

    फिल्म 'RRR' के प्रमोशन पर 18 करोड़ रुपये हुए खर्च आलिया भट्ट
    'RRR' में कैमियो के लिए अजय और आलिया ने कितनी फीस ली? आलिया भट्ट
    कोरोना महामारी के कारण 'RRR' की दो नई रिलीज डेट जारी हुई आलिया भट्ट
    प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज? बॉलीवुड समाचार

    कांतारा फिल्म

    14 अक्टूबर को आएगा ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन बॉलीवुड समाचार
    IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बनी 'कांतारा' दक्षिण भारतीय सिनेमा
    OTT पर 'कांतारा' का इंतजार कर रहे लोग, जानें कब और कहां आएगी फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'कांतारा' के 'भूत कोला' परंपरा पर टिप्पणी के बाद अभिनेता चेतन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर्नाटक

    IMDb

    IMDb पर दुनिया की चौथी सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज बनी 'द फैमिली मैन 2' OTT प्लेटफॉर्म
    'कोटा फैक्ट्री' से 'गुल्लक' तक, IMDb पर भारत के टॉप 10 शोज में छह TVF के मनोरंजन
    कृति सेनन की 'मिमी' बनी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' बनी IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली हिन्दी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025