NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'द ग्रेट इंडियन किचन' का बनेगा हिन्दी रीमेक, हरमन बावेजा को मिले राइट्स
    अगली खबर
    'द ग्रेट इंडियन किचन' का बनेगा हिन्दी रीमेक, हरमन बावेजा को मिले राइट्स
    'द ग्रेट इंडियन किचन' का बनेगा हिन्दी रीमेक

    'द ग्रेट इंडियन किचन' का बनेगा हिन्दी रीमेक, हरमन बावेजा को मिले राइट्स

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 13, 2022
    07:55 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में दर्जनों साउथ फिल्मों की रीमेक के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। साउथ फिल्मों के हिन्दी संस्करणों को दर्शकों ने खूब सराहा भी है।

    अब इस कड़ी में एक और साउथ फिल्म का नाम जुड़ गया है। खबरों की मानें तो बहुत जल्द मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का हिन्दी रीमेक बनेगा।

    कहा जा रहा है कि हरमन बावेजा ने इस फिल्म के राइट्स हासिल किए हैं।

    रिपोर्ट

    इस साल के मध्य तक शुरू हो सकती है शूटिंग

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता और प्रोड्यूसर हरमन ने 'द ग्रेट इंडियन किचन' के राइट्स हासिल किए हैं।

    एक सूत्र ने बताया, "हरमन और विक्की बहरी 'द ग्रेट इंडियन किचन' की हिन्दी रीमेक का निर्माण कर रहे हैं। उनकी योजना इस साल के मध्य तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की है। कई निर्माता फिल्म की हिन्दी रीमेक को हासिल करने की दौड़ में थे। अंतत: हरमन और विक्की की जोड़ी को राइट्स मिले।"

    फीमेल लीड

    फीमेल लीड के लिए बड़ी अभिनेत्रियों के साथ चल रही बातचीत

    इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया गया है। फिल्म को हिन्दी दर्शकों के मिजाज के मुताबिक ढालने के लिए टीम काम कर रही है।

    कास्टिंग और अन्य पहलुओं को दो सप्ताह में फाइनल कर दिया जाएगा। ऐसी चर्चा है कि मेकर्स हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ बड़ी अभिनेत्रियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

    ऑरिजनल फिल्म की तरह इसकी रीमेक का शीर्षक भी 'द ग्रेट इंडियन किचन' रखा गया है।

    जानकारी

    फिल्म का निर्देशन करेंगी आरती कादव

    फिल्म का निर्देशन आरती कादव करेंगी, जिन्होंने नेटफ्लिक्स की फीचर फिल्म 'कार्गो' के साथ एक निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की थी। अब देखना है कि कौन अभिनेत्री इस फिल्म में लीड रोल निभाती हैं।

    कहानी

    भारतीय पुरुषों के पाखंड को बेपर्दा करती है फिल्म

    'द ग्रेट इंडियन किचन' पिछले साल 15 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी। फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। जीयो बेबी इस फिल्म के निर्देशक हैं।

    फिल्म की कहानी काफी मजेदार है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा था। फिल्म भारतीय पुरुषों के पाखंड को बेपर्दा करती है। फिल्म ने खूबसूरती से परिवार के अंदर मौजूद पितृसत्तात्मकता को दिखाया है।

    इसमें दुल्हन और दूल्हे की मुख्य भूमिका में निमिशा सजयान और सूरज वेंजरामुडु हैं।

    बयान

    फिल्म को लेकर निर्देशक जीयो ने कही थी ये बात

    'द ग्रेट इंडियन किचन' को लेकर निर्देशक जीयो ने एक इंटरव्यू में कहा था, "यह हर जगह की कहानी है। रसोईघर में एक महिला का संघर्ष भारत के लगभग सभी महिलाओं की कहानी है। पुरुष सोचते हैं कि महिलाएं किसी मशीन की तरह होती हैं। वे चाय बनाने से लेकर कपड़े धोने से लेकर बच्चों के पालने तक सभी काम करती हैं।"

    उन्होंने आगे बताया था कि फिल्म बनाने की प्रेरणा उन्हें अपने रसोईघर से मिली।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    हरमन एक अभिनेता, फिल्म निर्माता और उद्यमी हैं, जो कई हिन्दी फिल्मों में दिख चुके हैं। उन्होंने 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में हरमन के साथ प्रियंका चोपड़ा भी दिखी थीं। प्रियंका से उनके अफेयर की चर्चा भी चली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    लेटेस्ट फिल्में
    हरमन बावेजा

    ताज़ा खबरें

    स्पेन में बड़े स्तर पर मोबाइल और इंटरनेट का ब्लैकआउट, सभी नेटवर्क हुए ठप  स्पेन
    होंडा रेबेल 500 और रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 में से कौनसी है पैसा वसूल?  होंडा
    'वॉर 2' के टीजर पर सुजैन खान ने लुटाया प्यार, सबा आजाद ने भी की तारीफ  सुजैन खान
    इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख तपन डेका को दूसरी बार मिला एक साल का सेवा विस्तार केंद्र सरकार

    बॉलीवुड समाचार

    21 फरवरी को होगी फरहान-शिबानी की शादी, जावेद अख्तर ने लगाई मुहर फरहान अख़्तर
    17 फरवरी को रिलीज होगी यामी गौतम की फिल्म 'ए थर्सडे' आगामी फिल्में
    महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन सोशल मीडिया
    लता मंगेशकर के ये गाने आपको अलग सफर पर ले जाएंगे सेलिब्रिटी की मौत

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    फोर्ब्स की सूची में साउथ की सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया स्टार बनीं रश्मिका मंदाना बॉलीवुड समाचार
    फिल्म फेस्टिवल में धनुष अभिनीत 'कर्णन' को मिला सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म का पुरस्कार धनुष
    'आदिपुरुष' से लेकर 'राधे श्याम' तक, ये हैं प्रभास की आने वाली चर्चित फिल्में प्रभास
    क्या आर्यन खान ड्रग्स मामले के चलते नयनतारा ने छोड़ी शाहरुख की फिल्म? शाहरुख खान

    लेटेस्ट फिल्में

    कोरोना के चलते शहीद संदीप उन्नीकृष्णन पर बनी फिल्म 'मेजर' की रिलीज टली बॉलीवुड समाचार
    रिचर्ड गेरे किसिंग मामले में मुंबई की अदालत ने शिल्पा शेट्टी को किया बरी बॉलीवुड समाचार
    पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    कोरोना के कारण किच्चा सुदीप और जैकलीन की 'विक्रांत रोणा' की रिलीज टली बॉलीवुड समाचार

    हरमन बावेजा

    शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं हरमन बावेजा, सामने आईं तस्वीरें मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025