NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं हरमन बावेजा, सामने आईं तस्वीरें
    अगली खबर
    शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं हरमन बावेजा, सामने आईं तस्वीरें

    शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं हरमन बावेजा, सामने आईं तस्वीरें

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 20, 2021
    03:55 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता हरमन बावेजा भले ही बड़े पर्दे से दूर हों पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर वह खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले कुछ समय से हरमन शादी को लेकर चर्चा में हैं। बीती रात उन्होंने अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी की।

    पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हरमन कल कोलकाता में अपनी मंगेतर साशा रामचंदानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

    आइए जानते हैं कैसा रहा उनका प्री-वेडिंग समारोह।

    मस्ती

    शादी से पहले दोस्तों के साथ नाचे हरमन

    एक समय अपने लुक के चलते हरमन को हर कोई ऋतिक रोशन का हमशक्ल कहता था।

    सामने आए डांस वीडियो और तस्वीरों में हरमन को देख यह साफ जाहिर हो रहा है कि वह अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वीडियो में हरमन झूम-झूमकर नाचते नजर आ रहे हैं।

    हरमन की इस पार्टी में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी शामिल हुए। राज ने भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए हरमन की पार्टी की तस्वीर

    Instagram post

    A post shared by viralbhayani on March 20, 2021 at 2:34 pm IST

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखें हरमन का डांस वीडियो

    Instagram post

    A post shared by celebdiary1 on March 20, 2021 at 2:37 pm IST

    जानकारी

    पिछले साल दिसंबर में हुई थी हरमन की सगाई

    निर्देशक हैरी बावेजा के 40 वर्षीय बेटे हरमन ने पिछले साल दिसंबर में साशा के साथ सगाई की थी।

    स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक हरमन और साशा की शादी में परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल होंगे।

    इसके साथ ही उनकी मुंबई में शादी के बाद रिसेप्शन देने की कोई प्लानिंग नहीं है। खबर है कि इस शादी में महज 50 से 70 खास मेहमान ही शामिल होंगे।

    जानकारी

    कौन हैं हरमन बावेजा की मंगेतर साशा?

    हरमन की होने वाली दुल्हनिया साशा रामचंदानी एक न्यूट्रिशन हेल्थ कोच हैं। साशा इंस्टाग्राम पर 'बेटर बैलेंस्ड सेल्फ' नाम का पेज चलाती हैं और अक्सर हेल्दी डायट और योग को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। साशा अभिनेत्री सागरिका घाटगे की दोस्त भी हैं।

    अफेयर

    प्रियंका और बिपाशा के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हरमन

    हरमन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को डेट कर चुके हैं। फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से उनका अफेयर चर्चा में आया था। हालांकि कुछ ही समय बाद उनकी राहें जुदा हो गईं।

    एक इंटरव्यू में हरमन ने प्रियंका के साथ अपने ब्रेकअप पर भी बात की थी।

    प्रियंका के अलावा हरमन ने बिपाशा बासु को भी डेट किया था। दोनों ने खुलकर अपना रिश्ता स्वीकार भी किया था। हालांकि उनके रास्ते भी कुछ समय बाद अलग-अलग हो गए।

    वर्कफ्रंट

    कुछ खास नहीं चला हरमन का फिल्मी करियर

    हरमन ने फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता ने ही किया था। प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा थीं।

    इसके बाद भी हरमन ने 'विक्ट्री' और 'व्हाट्स योर राशि' जैसी कुछ फिल्में कीं, लेकिन उन्हें वह दर्शकों के बीच अपना जादू नहीं चला पाए।

    आखिरी बार हरमन को 2016 में फिल्म 'चार साहिबजादे' में देखा गया था। फिलहाल वह एक्टिंग छोड़ प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती
    चेन्नई हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय इंडिगो विमान में सवार यात्री की मौत चेन्नई
    योगी आदित्यनाथ का फैसला, उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण योगी आदित्यनाथ
    अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' का मुख्य गाना जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  यशराज फिल्म्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025