Page Loader
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आएंगे रैपर बादशाह, डिवाइन और करण औजला भी रहेंगे मौजूद 
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आएंगे रैपर बादशाह (तस्वीर: एक्स/@NetflixIndia)

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आएंगे रैपर बादशाह, डिवाइन और करण औजला भी रहेंगे मौजूद 

Jun 12, 2024
11:37 am

क्या है खबर?

अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड का प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है। इस सप्ताह शो में प्रसिद्ध गायक और रैपर बादशाह नजर आने वाले हैं। उनके साथ जाने-माने रैपर डिवाइन और करण औजला भी मौजूद रहेंगे। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अब तक 11 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं, जिनकी सफलता के बाद अब दर्शक शो के 12वें एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

प्रोमो

जानिए कब और कहां देख सकेंगे यह शो 

नेटफ्लिक्स ने एक्स हैंडल पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो साझा किया है, जिसमें बादशाह, डिवाइन और करण औजला खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'काम 25 हो या 50 सब छोड़ दो, क्योंकि इस शनिवार, रैप इंडस्ट्री के कोहिनूर बादशाह, डिवाइन और करण औजला स्टेज पर आग लगाने आ रहे हैं।' 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के इस एपिसोड को आप शनिवार (15 जून) को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो