NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' पर खाड़ी देशों में लगा प्रतिबंध, जानिए क्या है कारण 
    अगली खबर
    जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' पर खाड़ी देशों में लगा प्रतिबंध, जानिए क्या है कारण 
    'द डिप्लोमैट' को खाड़ी देशों में किया गया बैन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@thejohnabraham)

    जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' पर खाड़ी देशों में लगा प्रतिबंध, जानिए क्या है कारण 

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Mar 19, 2025
    10:01 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' होली के दिन यानी 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।

    अब इस बीच निर्माताओं को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, 'द डिप्लोमैट' को संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, ओमान और कतर में बैन कर दिया गया है।

    फिल्म पर खाड़ी देशों में क्यों प्रतिबंध लगा है, आइए बताते हैं।

    कारण

    इन फिल्मों पर भी लग चुका है बैन

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'द डिप्लोमैट' पर प्रतिबंध का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन कहा गया कि फिल्म में कुछ इस्लामिक देशों और पात्रों को प्रतिकूल तरीके से चित्रित किया गया, जिसके कारण इस पर संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, ओमान और कतर में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    इससे पहले 'टाइगर 3', 'द कश्मीर फाइल्स', 'द डर्टी पिक्चर', 'फाइटर', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'बेल बॉटम' जैसी फिल्मों पर भी खाड़ी देशों में प्रतिबंध लग चुका है।

    फिल्म

    क्या है फिल्म की कहानी? 

    'द डिप्लोमैट' का निर्देशन शिवम नायर ने किया है। इस फिल्म में सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया है।

    यह एक भारतीय डिप्लोमैट की कहानी है, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश करता है।

    इस लड़की को शादी के लिए मजबूर किया जाता है और फिर वो धोखे का शिकार हो जाती है।

    फिल्म में भारतीय डिप्लोमैट जेपी सिंह के किरदार में जॉन पर्दे पर छा गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जॉन अब्राहम
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान के हमलों पर भारतीय सेना ने जारी किया बयान, कहा- दिया मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना
    भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल नहीं होगा अमेरिका, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दिया अहम बयान पाकिस्तान समाचार
    IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इन गेंदबाजों ने लिए हैं 5 विकेट हॉल  IPL 2025
    ट्रूकॉलर के जरिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर कैसे ब्लॉक करें स्पैम कॉल?  ट्रूकॉलर

    जॉन अब्राहम

    जॉन अब्राहम ने मनु भाकर से की मुलाकात, लिखा- उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है  मनु भाकर
    जॉन अब्राहम ने क्यों किया पत्रकार को बेइज्जत? बोले- वो इसी लायक था बॉलीवुड समाचार
    'वेदा' की जान हैं शरवरी वाघ, जानिए लोगों को कितनी पसंद आई ये फिल्म   तमन्ना भाटिया
    स्वतंत्रता दिवस पर पिछले 5 सालों में इन फिल्मों ने दी दस्तक, जानिए सबका हाल अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान की फिल्म में दीया मिर्जा के साथ हुआ ऐसा सलूक, बोलीं- मुझे चुप करा दिया दीया मिर्जा
    गोविंदा के दावों पर पहलाज निहलानी बोले- जेम्स कैमरून नहीं, मैं बना रहा था 'अवतार' गोविंदा
    हिंदी भाषा को लेकर जारी विवाद के बीच ये विज्ञापन हुआ वायरल, जानिए क्या है खास  सोशल मीडिया
    डिनो मोरिया ने 23 साल बाद खोला राज, बताया क्यों हुआ था बिपाशा बसु से ब्रेकअप बिपाशा बसु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025