Page Loader
'द डिप्लोमैट': जॉन अब्राहम की पिछली 5 फिल्मों का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल? 
जॉन अब्राहम की पिछली फिल्मों का हाल जानिए (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@thejohnabraham)

'द डिप्लोमैट': जॉन अब्राहम की पिछली 5 फिल्मों का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल? 

Mar 14, 2025
03:06 pm

क्या है खबर?

जॉन अब्राहम इन दिनों फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके निर्देशन शिवम नायर ने किया है। आखिरकार उनकी यह फिल्म होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

ट्रेड पंडितों ने अनुमान लगाया है कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ठंडी रहेगी। इसकी पहले दिन की कमाई निराश कर सकती है।

आइए हम आपको जॉन की सिनेमाघरों में आईं पिछली 5 फिल्मों और बॉक्स ऑफिस पर उनके प्रदर्शन के बारे में बताते हैं।

#1

'सत्यमेव जयते 2' 

शुरुआत करते हैं 2021 में आई फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' से। इस फिल्म में जॉन के साथ दिव्या खोसला कुमार के साथ नजर आई थीं। मिलाप मिलन जावेरी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

95 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

'सत्यमेव जयते 2' साल 2018 में आई फिल्म 'सत्यमेव जयते' का सीक्वल है।

यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

#2

'अटैक: पार्ट 1' 

इसके बाद 2022 में जॉन फिल्म 'अटैक: पार्ट 1' लेकर आए थे। इसमें रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कलाकार भी हैं।

फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह था, लेकिन पर्दे पर आते ही पूरा माहौल ठंडा हो गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

इस फिल्म ने भारत में 16.13 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि इसका बजट 80 करोड़ रुपये था।

'अटैक: पार्ट 1' को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

#3

'एक विलेन रिटर्न्स' 

'एक विलेन रिटर्न्स' साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल है। दोनों का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था।

जॉन के साथ इस फिल्म में अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने अभिनय किया था। यह फिल्म 29 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 41.69 करोड़ रुपये में सफल रही थी। इस फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये था।

'एक विलेन रिटर्न्स' को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

#4

'पठान' 

साल 2023 में आई फिल्म 'पठान' जॉन की पिछली कुछ फिल्मों में सबसे सफल फिल्म रही। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी और जॉन की अदाकारी को दर्शकों से हरी झंडी मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो गई।

250 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 543.05 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

#5

'वेदा' 

पिछली बार जॉन फिल्म 'वेदा' में नजर आए थे। बीते साल 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। फिल्म का निर्माण खुद जॉन ने किया था।

शरवरी वाघ, अभिषेक बनर्जी और आशीष विद्यार्थी भी इस फिल्म अहम हिस्सा हैं। हालांकि, एक्शन से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

'वेदा' ZEE5 पर उपलब्ध है।