NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / थलापति विजय 2026 के चुनावों के लिए लेंगे ब्रेक, 3 साल बाद करेंगे फिल्मों में वापसी
    अगली खबर
    थलापति विजय 2026 के चुनावों के लिए लेंगे ब्रेक, 3 साल बाद करेंगे फिल्मों में वापसी
    थलापति विजय 2026 के चुनावों के लिए लेंगे ब्रेक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@actorvijay)

    थलापति विजय 2026 के चुनावों के लिए लेंगे ब्रेक, 3 साल बाद करेंगे फिल्मों में वापसी

    लेखन मेघा
    Jul 03, 2023
    04:14 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता थलापति विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लियो' को लेकर सुर्खियां में हैं।

    बीते दिनों फिल्म के गाने 'ना रेडी' को लेकर बवाल मचा था और चेन्नई के सामाजिक कार्यकर्ता ने निर्माताओं के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।

    अब कहा जा रहा है कि अभिनेता फिल्म की रिलीज के बाद 2-3 साल के लिए ब्रेक पर जा रहे हैं।

    अभिनेता कथित तौर पर 2026 में तमिलनाडु चुनावों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

    विस्तार

    अभिनेता अपने प्रशंसक संघ को करना चाहते हैं तैयार

    विजय के पिछले काफी समय से राजनीति में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं।

    अब रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय 'लियो' की रिलीज के बाद ब्रेक लेकर 2026 के चुनावों पर ध्यान देना चाहते हैं।

    साथ ही अभिनेता अपने प्रशंसक संगठन ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इय्यकम को चुनाव के लिए तैयार करना चाहते हैं।

    रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अभिनेता 2 या 3 साल के बाद फिर से तमिल सिनेमा में वापसी करेंगे।

    विस्तार

    जनवरी 2024 तक अपना काम खत्म करना चाहते हैं विजय

    विजय के ब्रेक लेने की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रशंसक भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    फिलहाल विजय के पास लोकेश कनागराज की 'लियो' और निर्देशक वेंकट प्रभु की 'थलापति 68' है।

    'लियो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, तो 'थलापति 68' की शूटिंग शुरू होगी।

    कहा जा रहा है कि अभिनेता वेंकट की फिल्म जनवरी 2024 तक पूरी करने के बाद फरवरी से राजनीति पर ध्यान देना चाहते हैं।

    विस्तार

    अभिनेता के प्रशंसकों द्वारा बनाया गया है संगठन

    ऑल इंडिया थलपति विजय मक्कल इय्यकम अभिनेता के प्रशंसकों की ओर से बनाया गया संगठन है। इसे थलापथी या लीडर के नाम से भी जाना जाता है।

    विजय समाज कल्याण के लिए जितनी भी गतिविधियां करते हैं, वो इसे संगठन के तहत आयोजित होती हैं। इस संगठन के सदस्य तमिलनाडु के सभी जिलों में मौजूद हैं।

    ज्ञात हो कि थलपति विजय मक्कल अय्यकम ने 2022 में तमिलनाडु में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ा था।

    विस्तार

    चुनाव लड़ने की आई थीं खबरें

    विजय के 2026 में चुनाव लड़ने की खबरें भी आ रही हैं। कहा जा रहा था कि अभिनेता 2026 में तमिलनाडु की सत्ताधारी स्टालिन सरकार को चुनौती दे सकते हैं।

    हालांकि, इसकी पुष्टि अभिनेता या संगठन की ओर से नहीं की गई है।

    द इंडियन एक्सप्रेस को सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, अभिनेता 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी बनाना चाहते हैं और फिर 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    थलापति विजय
    तमिलनाडु चुनाव

    ताज़ा खबरें

    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण
    महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और पंजाब में तपिश भारतीय मौसम विभाग
    'कौन बनेगा करोड़पति' छोड़ रहे अमिताभ बच्चन, सलमान खान ले सकते हैं जगह  सलमान खान
    IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर लगा बड़ा जुर्माना, जानिए कारण  IPL 2025

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    कोरियोग्राफर प्रभुदेवा बने चौथी बार पिता, बोले- मैं खुद को पूरा महसूस कर रहा हूं प्रभु देवा
    'KGF' स्टार यश ने 'रामायण' में रावण बनने से किया इनकार, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    सूर्या 'कर्ण' से करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ चल रही बातचीत सूर्या
    विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म का हिस्सा बनीं मृणाल ठाकुर, तस्वीरें साझा कर दी जानकारी  मृणाल ठाकुर

    थलापति विजय

    साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने माता-पिता पर ही केस क्यों कर दिया? मनोरंजन
    थलापति विजय के पिता चंद्रशेखर ने भंग किया अभिनेता के नाम पर बना संगठन चेन्नई
    क्या साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म से बाहर हो गईं अनन्या पांडे? अनन्या पांडे
    'KGF चैप्टर 2' और 'जर्सी' से होगी 'बीस्ट' की टक्कर, हिन्दी संस्करण 600-700 स्क्रीन पर दिखेगी बॉलीवुड समाचार

    तमिलनाडु चुनाव

    तमिलनाडु में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने माफ किया 12,000 करोड़ का कृषि ऋण तमिलनाडु
    चुनाव तारीखों के ऐलान से चंद घंटे पहले बंगाल और तमिलनाडु सरकारों ने कीं लोकलुभावन घोषणाएं पुदुचेरी
    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को 25 सीटें देगी DMK, दोनों पार्टियों में हुआ सीटों का बंटवारा कांग्रेस समाचार
    तमिलनाडु चुनाव: उम्मीदवार ने किया हेलीकॉप्टर, एक करोड़ रुपये और चांद की यात्रा कराने का वादा तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025