Page Loader
थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए कब देखें 
OTT पर रिलीज होगी 'वारिसु'

थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए कब देखें 

Feb 02, 2023
01:53 pm

क्या है खबर?

अभिनेता थलापति विजय की फिल्म 'वारिसु' 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से लेकर समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब फिल्म OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं। फिल्म 22 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, जो तमिल समेत तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी।

वारिसु

फिल्म में नजर आईं रश्मिका मंदाना

'वारिसु' एक पैन इंडिया फिल्म है। जाहिर है कि इसका हिंदी वर्जन भी OTT पर आएगा। हालांकि, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वामसी पेडिपल्ली ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इसमें विजय के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। विजय के डांस के साथ-साथ रश्मिका के साथ उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई। रिपोर्ट के मुताबिक, 'वारिसु' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 276 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।