Page Loader
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी 'तेरी बातों में...' (तस्वीर: एक्स/@MaddockFilms)

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

Feb 09, 2024
03:28 pm

क्या है खबर?

अमित जोशी और आराधना साह के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' आज यानी 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कृति सैनन और शाहिद कपूर की जोड़ी बनी है, जिसे पहली बार देखा जा रहा है। दोनों की शानदार केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। अब 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की OTT रिलीज से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है।

रिपोर्ट

अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी फिल्म

OTT प्ले की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। इसका प्रीमियर अप्रैल के अंत तक किया जाएगा। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज सितारे भी हैं। जाह्नवी कपूर ने फिल्म में मेहमान की भूमिका निभाई है। फिल्म एक मनुष्य (शाहिद) और रोबोट (कृति) की प्रेम कहानी पर आधारित है। ।

तेरी बातों में...

पहले दिन 6 करोड़ रुपये कमाएगी 'तेरी बातों में...' 

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालांकि, यह फिल्म रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन लीक हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स और मूवीरुलज जैसी कई साइटों पर उपलब्ध है। ऐसे में फिल्म की कमाई पर थोड़ा-बहुत असर पड़ना लाजमी है।