Loading...
टेरेंस लुईस दिखाएंगे अभिनय का हुनर, फिल्म 'आज का महिषासुर' से सिनेमा में रखेंगे कदम
'आज का महिषासुर' में नजर आएंगे टेरेंस लुईस

टेरेंस लुईस दिखाएंगे अभिनय का हुनर, फिल्म 'आज का महिषासुर' से सिनेमा में रखेंगे कदम

Oct 13, 2026
06:57 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस अब अभिनय क्षेत्र में अपना पर्दापण करने के लिए तैयार हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'आज का महिषासुर' होने वाली है, जिसका पहला लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर आ चुका है। यह एक सोशल-ड्रामा और समकालीन थ्रिलर पर आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन धीरज कुमार ने किया है। गौरंग भास्कर बतौर निर्माता इस परियोजना से जुड़े हैं। फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे, चंदन रॉय (पंचायत वाले), आयशा ऐमान और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।

पोस्टर

फिल्म का पोस्टर लेकर मुंबा देवी का आशीर्वा लेने पहुंचे टेरेंस

टेरेंस अपनी फिल्म 'आज का महिषासुर' का पोस्टर लेकर सबसे पहले मुंबई के प्रसिद्ध मंदिर मुंबा देवी में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। यह उनके लिए बेहद खास पल था, क्याेंकि वह बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह फिल्म महिषासुर की पारंपरिक समझ से परे जाकर आसपास और भीतर छिपी उन बुराइयों को उजागर करती है जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है।

हालांकि, फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान होना बाकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT