
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इस साल करेंगे शादी, अभिनेत्री की मां ने की पुष्टि
क्या है खबर?
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी छोटे पर्दे की सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों साथ में तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
लोग भी तेजस्वी और करण को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। काफी समय से प्रशंसक दोनों की शादी की राह देख रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है।
अब तेजस्वी की मां नीता वायंगंकर ने खुद इसकी पुष्टि की है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।
पुष्टि
इस साल हो जाएगी शादी- तेजस्वी की मां
तेजस्वी और करण 4 साल तक एक-दूजे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं।
दरअसल, हाल ही में तेजस्वी की मां रियलिटी शो 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' में पहुंचीं, जहां उन्होंने बताया कि अभिनेत्री इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगी।
जब शो की होस्ट फराह खान ने तेजस्वी की मां से उनकी शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "इसी साल हो जाएगी।"
इसके बाद सभी ने तालियां बजाकर तेजस्वी को बधाई दी।
वीडियो
'बिग बॉस 15' से शुरू हुई प्रेम कहानी
तेजस्वी ने हंसते हुए कहा, "ऐसी कोई बात नहीं हुई है।" इसके तुरंत बाद फराह ने करण का नाम लेकर तेजस्वी को चिढ़ाया और बोलीं, "करण का नाम तय है ना?" यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि तेजस्वी और करण की प्रेम कहानी 'बिग बॉस 15' से शुरू हुई थी। इस शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#TejasswiPrakash #KaranKundra pic.twitter.com/GkJ9K3Adip
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) March 19, 2025