LOADING...
तमिल अभिनेता राजेश का 75 साल की उम्र में निधन, सुपरस्टार रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि
तमिल अभिनेता राजेश का निधन (तस्वीर: एक्स/@rajinikanth)

तमिल अभिनेता राजेश का 75 साल की उम्र में निधन, सुपरस्टार रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि

May 29, 2025
12:42 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राजेश का 29 मई को निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में राजेश को उच्च रक्तचाप की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। राजेश के निधन से हर कोई गमगीन है। सुपरस्टार रजनीकांत ने भी उनके निधन पर शो व्यक्त किया है।

दुख

वे एक महान इंसान थे- रजनीकांत

रजनीकांत ने लिखा, 'मेरे करीबी मित्र और अभिनेता राजेश के असामयिक निधन की खबर ने मुझे गहरे सदमे में डाल दिया है। यह बहुत दुखदायी है। वे एक महान इंसान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।' बता दें राजेश ने अपने करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 'थन्नीर थन्नीर', 'अंधा 7 नाटकल' और 'पयानांगल मुदिवाधिलाई' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।

ट्विटर पोस्ट

रजनीकांत ने जताया दुख 

Advertisement