'तारक मेहता...' के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, बोले- धार्मिक यात्रा पर निकला था
क्या है खबर?
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह घर लौट आए हैं। 25 दिन से वह गायब थे। उनके पिता ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई थी।
गुरुचरण के इस तरह अचानक गायब हो जाने से उनके प्रशंसक भी सकते में थे और हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा था।
अब जबकि वह घर पहुंच गए हैं तो उनका कहना है कि वह दुनियादारी छोड़ धार्मिक यात्रा पर घर से निकले थे।
बयान
गुरुचरण बोले- मैं सांसारिक जीवन छोड़ चुका
दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था और अभिनेता की तलाश के लिए जांच चल रही थी। पुलिस के मुताबिक गुरुचरण ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि वह अपना सांसारिक जीवन छोड़ चुके हैं और धार्मिक यात्रा पर हैं।
पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में वह अमृतसर और लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके थे, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें घर लौट जाना चाहिए।
लापता
26 अप्रैल को सामने आई थी लापता होने की खबर
22 अप्रैल को गुरुचरण को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। वह इस दिन मुंबई रवाना होने के लिए अपने घर से निकले थे। उनके लापता होने की खबर 26 अप्रैल को आई।
पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण 24 अप्रैल तक दिल्ली में मौजूद थे। तब तक उनका फोन नंबर सक्रिय था, जिसके जरिए कई लेन-देन किए गए थे। यह बात भी पुलिस जांच में भी सामने आई कि गुरुचरण ने 14 हजार रुपये ATM से निकाले थे।
जांच
पुलिस के हाथ लगे थे कई सुराग
जांच में यह भी पता चला था कि गुरुचरण को 2020 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने के बाद आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
इसके बाद वह किसी भी शो का हिस्सा नहीं बने थे। जांच में यह बात भी सामने आई थी कि गुरुचरण जल्द शादी करने वाले थे। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया था कि उनकी मंगेतर कौन हैं।
आखिरी CCTV फुटेज में वह ई-रिक्शा के बाद पैदल जाते दिखे थे।
शो
2008 से 2013 तक 'तारक मेहता...' का हिस्सा रहे गुरुचरण
काम के मोर्चे पर बात करें तो गुरुचरण को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाते देखा गया है। साल 2008-2013 तक ये शो का हिस्सा रहे। इसके बाद इन्होंने शो को अलविदा कह दिया था।
खबर आई थी कि गुरुचरण का शो के निर्माता असित कुमार मोदी के साथ विवाद हुआ है। साथ ही उन्हें उनकी फीस भी नहीं दी गई, जिसके बाद उन्होंने शो से किनारा करने का फैसला किया था।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली पुलिस के साथ गुरुचरण सिंह की नई तस्वीर
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame actor Gurucharan Singh has returned home on 17 May. He had gone missing on 22nd April. The Police have recorded his statement in the court. Gurucharan Singh said he had gone away from home on a spiritual journey: Delhi Police
— ANI (@ANI) May 18, 2024
(Pic source:… https://t.co/58EpY0ENVk pic.twitter.com/0YW3z9gWue