Page Loader
स्वरा भास्कर बनीं मां, दिया बेटी को जन्म; जानिए क्या रखा बच्ची का नाम
स्वरा भास्कर बनीं मां

स्वरा भास्कर बनीं मां, दिया बेटी को जन्म; जानिए क्या रखा बच्ची का नाम

Sep 25, 2023
08:34 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री स्वरा भास्कर पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पहले राजनेता फहाद अहमद के साथ उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं और फिर अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लोगों के बीच चर्चा में रहीं। अब नई खबर ये है कि स्वरा मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी है।

खुशखबरी

बेटी का नाम रखा राबिया

स्वरा ने कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपने पति फहाद संग बच्ची को गोद में लिए हुए हैं और दोनों बहुत खुश दिख रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, 'एक दुआ कुबूल हुई। एक आशीर्वाद दिया गया। एक गीत फुसफुसाया गया। एक रहस्यमय सत्य।' स्वरा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी बच्ची का नाम राबिया रखा है। उन्होंने लिखा, 'हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर को हुआ। आपके प्यार के लिए आभारी हैं। धन्यवाद।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

शुभकामनाएं

मिलने लगीं बधाइयां

फहाद ने भी सोशल मीडिया पर यह पोस्ट साझा कर अपने पिता बनने की जानकारी दी है। स्वरा और फहाद को बॉलीवुड से लेकर उनके चाहेनवालों तक ने शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री तिल्लोतमा शोम ने लिखा, 'ओह स्वीटहार्ट। बहुत-बहुत बधाई।' गौहर खान ने लिखा, 'बहुत बहुत बधाई। ऊपरवाला आपके बच्चे की हिफाजत करे और उसे जीवन के हर मोड़ में कामयाबी मिले।' टिस्का चोपड़ा से लेकर गुनीत मोंगा जैसी बॉलीवुड की कई हस्तियों ने स्वरा-फहाद को बधाई दी है।

घोषणा

स्वरा ने जून में किया था अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान

स्वरा ने बीते जून अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फहाद के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'कई बार आपको कई सारी दुआओं का फल एक बार में ही मिल जाता है। खुश हूं, धन्य हूं और उत्साहित भी। साथ ही अनजान भी हूं कि अब क्या करना है, क्योंकि हम अब एक नई दुनिया में कदम रख रहे हैं।'

शादी

इस साल जनवरी में स्वरा ने गुपचुप रचाई थी शादी

स्वरा ने इस साल फरवरी में टि्वटर पर अपनी शादी की खबर दी थी और उनके पोस्ट ने सबको चौंका दिया था। अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी कोर्ट मैरिज की झलक प्रशंसकों को दिखाई थी। उन्होंने बताया था कि वह 6 जनवरी को शादी के बंधन में बंध चुकी थीं। अपनी शादी का ऐलान करते हुए स्वरा ने फहाद के प्रति खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

बात करें फहाद की तो वह समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के अध्यक्ष हैं। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। फहाद को समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी का करीबी माना जाता है। आजमी ही उन्हें समाजवादी पार्टी में लेकर आए थे।