'सूर्या' का दमदार टीजर जारी, न्याय के लिए चिकित्सा व्यवस्था से भिड़ते दिखे सनी देओल
क्या है खबर?
सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या' का दमदार टीजर जारी हो गया है। दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट द्वारा निर्मित और एम पद्मकुमार द्वारा निर्देशित, यह एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें अभिनेता अपने गुस्सैल अंदाज में वापसी करते दिखे हैं। वह एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं जो न्याय की लड़ाई के लिए चिकित्सा व्यवस्था काे चुनौती देता है। यह राह उसे उसके अतीत, व्यक्तिगत संघर्ष और सच्चाई की खोज पर ले जाती है।
टीजर
जानिए कैसा है फिल्म का टीजर
टीजर की शुरुआत सनी के संवाद से होती है, "एक इंसान डॉक्टर को भगवान मानता है, उसके हाथों में अपनी जिंदगी सौंप देता है। और अगर वो डॉक्टर विश्वासघात करेगा तो बेचारा क्या करेगा?"
यह कहानी एक ऐसे इंसान की है, जो चिकित्सा व्यवस्था की खामियाें पर सवाल उठाता है, लेकिन यह यात्रा उसके व्यक्तिगत और भावनात्मक पलों से भरपूर है।
फिल्म में प्रज्ञा जायसवाल, रवि किशन और टीनू आनंद भी हैं। यह 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
SUNNY DEOL'S NEXT RELEASE IS 'SURYAA' – TEASER OUT NOW – 20 NOV 2026 RELEASE… On #SunnyDeol's birthday, the makers of #Suryaa unveil the teaser, showcasing the actor in a completely different avatar – emotionally scarred and determined to uncover the truth.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 19, 2026
Directed by M… pic.twitter.com/9FbIS6Jy4Y