Page Loader
सूर्या की तमिल फिल्म 'कंगुवा' की ऑस्कर 2025 में हुई एंट्री, 323 फिल्मों से होगा मुकाबला
'कंगुवा' की ऑस्कर में हुई एंट्री (तस्वीर: एक्स/@Suriya_offl)

सूर्या की तमिल फिल्म 'कंगुवा' की ऑस्कर 2025 में हुई एंट्री, 323 फिल्मों से होगा मुकाबला

Jan 07, 2025
12:25 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 14 नवंबर, 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 106 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये था। इसके बावजूद अब 'कंगुवा' ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, फिल्म को ऑस्कर, 2025 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है।

कंगुवा

अमजेन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है फिल्म 

फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया ने 'कंगुवा' को भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में ऑस्कर में भेजा है। फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। 'कंगुवा' ने 323 अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को टक्कर देते हुए ऑस्कर 2025 के दावेदारों की सूची में अपनी जगह बना ली है। बता दें 'कंगुवा' में सूर्या के अलावा बॉबी देओल और दिशा पाटनी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट