LOADING...
सनी लियोनी पहुंचीं लालबाग के राजा के दरबार, शिल्पा शेट्टी ने भी किए दर्शन 
सनी लियोनी पहुंचीं लालबाग के राजा के दरबार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sunnyleone)

सनी लियोनी पहुंचीं लालबाग के राजा के दरबार, शिल्पा शेट्टी ने भी किए दर्शन 

Sep 10, 2024
05:16 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारे हैं, जो इस उत्सव को काफी उत्साह के साथ मनाते हैं और अपने घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना करते हैं। आज यानी 10 सितंबर को सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गुलाबी रंग का अनारकली सूट पहना हुआ था।

शिल्पा

पति के साथ पहुंचीं शिल्पा

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी लालबाग के राजा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेत्री के साथ उनके पति और अभिनेता राज कुंद्रा भी मौजूद रहे। शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी भी उनके साथ नजर आईं। शिल्पा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने परिवार के साथ मंदिर के अंदर प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। इससे पहले कार्तिक आर्यन, वरुण धवन और एटली भी बप्पा के दर्शन करते नजर आए थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो