LOADING...
सनी लियोनी चलीं हॉलीवुड, नई अमेरिकी सीरीज 'द जाइंट' में निभाएंगी ये धाकड़ किरदार
सनी लियोनी अब हॉलीवुड में मचाएंगी धमाल

सनी लियोनी चलीं हॉलीवुड, नई अमेरिकी सीरीज 'द जाइंट' में निभाएंगी ये धाकड़ किरदार

Apr 03, 2026
06:18 pm

क्या है खबर?

हॉलीवुड के गलियारों में भी अब सनी लियोनी का जलवा देखने को मिलेगा। अभिनेत्री ने अपनी आगामी अमेरिकी सीरीज 'द जाइंट' में मुख्य भूमिका निभाने की पुष्टि की है, जिसके लिए वो बेहद उत्साहित हैं। एक शेरिफ के चुनौतीपूर्ण किरदार में नज़र आने वालीं सनी के लिए ये प्रोजेक्ट उनके अब तक के करियर का सबसे बड़ा और अलग पड़ाव माना जा रहा है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

बंकब

'द जाइंट' के साथ एक और चुनौतीपूर्ण भूमिका की शुरुआत

'कैनेडी' के बाद हाल ही में अपने डीजे करियर की शुरुआत करने के बाद सनी अब एक और बड़े प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं। वो जल्द ही केविन बी प्लॉट द्वारा निर्मित और लिखित अमेरिकी टीवी सीरीज 'द जाइंट' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस सीरीज की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इसमें सनी शेरिफ क्वाना डियरलीफ' की चुनोतीपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ये किरदार सनी के अभिनय सफर में एक और नया और अलग अध्याय जोड़ने वाला है।

किरदार

बिल्कुल नए अवतार में दिखेंगी सनी

वैराइटी इंडिया से सनी ने कहा, "ये मेरे अब तक के कामों से काफी अलग है और यही बात मुझे इसके लिए उत्साहित करती है। एक नए किरदार को तलाशना और बिल्कुल नई दुनिया में कदम रखना हमेशा एक रोमांचक अनुभव होता है। मैं इस सफर के लिए बहुत उत्सुक हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हूं। उम्मीद है कि मेरे प्रशंसक इसे देखने का उतना ही आनंद लेंगे, जितना मैं इसका हिस्सा बनकर ले रही हूं।"

Advertisement

अवतार

वर्दी में धाक जमाएंगी सनी

ये सीरीज अपनी विविध कास्ट के लिए भी चर्चा में है। इसमें लैटिन अमेरिकी, अफ्रीकी अमेरिकी और एशियाई मूल के कई प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। सनी का इस सीरीज में जुड़ना इसकी विविधता को और भी बढ़ाता है, जो इसे वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बनाता है। हॉलीवुड की इस मुख्यधारा की सीरीज में शेरिफ की वर्दी पहनकर वो प्रशंसकों के साथ-साथ समीक्षकों को भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

सफर

एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी स्टार से लेकर बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' तक

भारतीय सिनेमा में कदम रखने के बाद 'बेबी डॉल' जैसे सुपरहिट गानों ने सनी को घर-घर में पहचान दिलाई, लेकिन उन्होंने ग्लैमरस भूमिकाओं तक खुद को सीमित नहीं रखा। फिल्म 'कैनेडी' में अपनी गंभीर अदाकारी से सनी ने समीक्षकों को प्रभावित किया और अपनी अभिनय क्षमता को साबित किया। अब डीजे-इंग में अपनी नई पारी शुरू करने के बाद वो हॉलीवुड की सीरीज 'द जाइंट' के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी छलांग लगाने को तैयार हैं।

Advertisement