LOADING...
सनी देओल बॉलीवुड की खराब हालत पर बोले- यहां हर कोई खुद को विद्वान समझता है
सनी देओल ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

सनी देओल बॉलीवुड की खराब हालत पर बोले- यहां हर कोई खुद को विद्वान समझता है

Apr 02, 2025
05:55 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सनी देओल पिछली बार फिल्म 'गदर 2' में नजर आए थे। यह फिल्म उनके करियर के लिए संजीवनी साबित हुई और इससे सनी का खोया हुआ स्टारडम वापस आ गया। फिल्म में न सिर्फ उनके काम की तारीफ हुई, बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। पिछले कुछ दिनों से सनी फिल्म 'जाट' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की मौजूदा स्थिति के बारे में खुलकर बात की।

बयान

यहां सब सबको ज्ञान बांटते हैं- सनी

जाने-माने फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा से हालिया बातचीत में कहा, "बॉलीवुड बहुत बेकार स्थिति में है। यहां अब अच्छी फिल्में नहीं बन पा रहीं, क्योंकि इधर सेट पर हर कोई ज्ञान बांटता है। बॉलीवुड में अब पहले वाली बात नहीं रही। बॉलीवुड में लोगों को लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं। उन्हें सब पता है और वो सबको ज्ञान देते हैं। जो जोश हमारी इंडस्ट्री में पहले था, वो कम होता जा रहा है।"

दो टूक

"साउथ वालों ने हमसे सीखा है"

सनी बोले, साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने हमारी फिल्मों से सीखा है और वो अब हमसे आगे निकल चुके हैं। यही वजह है कि हम उनकी फिल्मों के रीमेक बना रहे हैं। कहानी हीरो होती है और निर्देशक बॉस होता है, हमें इन्हीं के हिसाब से काम करना चाहिए, लेकिन अफसाेस हमें लगता है कि हम तो सब जानते हैं। अब जिसके भी सामने माॅनिटर होता है, वो ज्ञान देने लगता है। यही गलतिया होती हैं।"

Advertisement

वजहे

क्यों चली 'गदर 2'?

सनी 'गदर 2' की सफलता पर बोले, यह फिल्म सफल हुई, क्योंकि इसमें हमने बेफालतू का आधुनिकरण का तड़का नहीं लगाया। हमने वही किरदारों को, उसी जमाने को, उसी तरह से उसने पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाया। हमने उसे ज्यादा आज के जमाने के हिसाब से बनाने की कोशिश नहीं की, वरना हमारा दांव भी उल्टा पड़ जाता।" सनी जल्द ही राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में भी नजर आएंगे। उनकी इस फिल्म के निर्माता आमिर खान है।

Advertisement

आगामी फिल्म

कब रिलीज हो रही सनी की 'जाट'?

'जाट' का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इस फिल्म में सनी हमेशा की तरह दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में विलेन बने हैं रणदीप हुड्डा, जिनके किरदार का नाम राणातुंगा है। उनका किरदार फिल्म में बड़ा खूंखार है और पूरा गांव उनसे डरता है। पूरे गांव में उनका खौफ होता है। रणदीप ने भी ट्रेलर में अपने विलेन के किरदार से सबको प्रभावित किया है। 10 अप्रैल, 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Advertisement