गोविंदा से मनमुटाव की खबरों के बीच खाटू श्याम पहुंची सुनीता आहूजा, सामने आया वीडियो
क्या है खबर?
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में, सुनीता ने राखी सावंत के साथ बातचीत में गोविंदा पर अफेयर का आरोप लगाया था। साथ में दावा किया था कि अभिनेता अपनी सह-अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ शादी की योजना बना रहे थे। इन तमाल आरोपों और विवादों के बीच, सुनीता बाबा खाटू श्याम की शरण में पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर उनका दर्शन करते हुए वीडियो सामने आया है।
दर्शन
खाटू श्याम मंदिर में आशीर्वाद लेती दिखीं सुनीता
गोविंदा के साथ रिश्ते में उतार-चढ़ाव के बीच, सुनीता ने खाटू श्याम मंदिर में अर्जी लगाई है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में उन्हें गुलाबी रंग के कपड़ों में देखा जा सकता है।
वह मंदिर में हाथ जोड़े और भगवान से प्रार्थना करते हुए दिखाई दे रही हैं।
मंदिर का वीडियो सामने आने से पहले, सुनीता का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें कैजुअल लुक के साथ कथित तौर पर जयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Sunita Ji Khatu Shyam Ji ke Darbar kya mangne pahunchi?🥺🙏🏻
— InstantBollywood (@instantbolly) August 24, 2026
Hope God listens to her prayers and gives her happiness and peace🤍#sunitahuja #govinda #marriage #mandir #bollywood #bollywoodgossip #familyfeud #nb pic.twitter.com/RGqKnrmAdq
अटकलें
क्या सुनीता ने गोविंदा को किया अनफॉलो?
19 अगस्त को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा था कि सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट से तलाक की याचिका वापस ले ली है। दोनों के बीच के मतभेद सुझल गए हैं।
इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम से गोविंदा को अनफॉलो कर दिया है।
हालांकि, इंस्टाग्राम से जुड़े इन घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और खबर लिखे जाने तक गोविंदा व सुनीता, दाेनों एक-दूसरे की फॉलोइंग सूची में हैं।