LOADING...
'डंकी': सुनील ग्रोवर ने भाई अनिल ग्रोवर के लिए लिखा लंबा-चौड़ा नोट, कही ये बात 
सुनील ग्रोवर ने अनिल ग्रोवर पर यूं लुटाया प्यार

'डंकी': सुनील ग्रोवर ने भाई अनिल ग्रोवर के लिए लिखा लंबा-चौड़ा नोट, कही ये बात 

Dec 21, 2023
09:53 pm

क्या है खबर?

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डंकी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें शाहरुख खान और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। विक्की कौशल और बोमन ईरान की अदाकारी ने भी दिल जीत लिया। अनिल ग्रोवर भी 'डंकी' का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने फिल्म में शाहरुख के दोस्त बल्ली का किरदार निभाया है। अनिल बॉलीवुड के लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर के भाई हैं। अब सुनील ने 'डंकी' की रिलीज पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

पोस्ट

आप हमें गौरवान्वित महसूस कराते हैं- सुनील

सुनील ने लिखा, 'आज 'डंकी' का दिन है। शाहरुख सर की सारी फिल्में मेरे लिए खास रहीं और इसे मेरे पसंदीदा निर्देशक हिरानी ने बनाया है। फिल्म में एक और खास इंसान है और वो है मेरा छोटा भाई अनिल ग्रोवर।' उन्होंने लिखा, 'हे भगवान, यह इससे अधिक और खास नहीं हो सकता। मैं फिल्म देखने जा रहा हूं और बहुत खुश हूं। अनिल मनोरंजन की दुनिया में स्वागत है। भगवान आपका भला है। आप हमें गौरवान्वित महसूस कराते हैं।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखें इंस्टा पोस्ट