LOADING...
रणवीर बने स्टार स्पोर्ट्स के ब्रांड एंबेसडर, चैनल संग जुड़ने वाले पहले अभिनेता 
रणबीर सिंह को बनाया गया स्टार स्पोर्ट्स का ब्रांड एंबेसडर (तस्वीर: ट्विटर/@CricCrazyJohns)

रणवीर बने स्टार स्पोर्ट्स के ब्रांड एंबेसडर, चैनल संग जुड़ने वाले पहले अभिनेता 

Mar 29, 2023
04:28 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। उनके प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद हैं, जो रणवीर की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अब रणवीर से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, बुधवार को रणवीर को वॉल्ट डिजनी कंपनी भारत के स्वामित्व वाले चैनल स्टार स्पोर्ट्स का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इसके साथ रणवीर पहले ऐसे अभिनेता हैं जो इस चैनल के साथ जुड़े हैं।

रणवीर

रणवीर सिंह ने कही ये बात 

रणवीर ने कहा, "यह एक ऐसा ब्रांड है जो भारत में खेलों का पर्याय है। इस यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।" कंपनी ने कहा, "रणवीर का स्टार स्पोर्ट्स के साथ गठजोड़ ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य उनकी लोकप्रियता और खेल के प्रति उनके प्रेम को विभिन्न दर्शकों से जोड़ना है।" हाल ही में जिओ सिनेमा ने सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट