NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / श्रद्धा कपूर से पहले ये अभिनेत्रियां बनीं फिल्मों के लिए नागिन, जीत लिए दिल
    अगली खबर
    श्रद्धा कपूर से पहले ये अभिनेत्रियां बनीं फिल्मों के लिए नागिन, जीत लिए दिल
    श्रद्धा कपूर फिल्म 'नागिन' की शूटिंग शुरू होने वाली है। (तस्वीर: एक्स/@shraddhakapoor)

    श्रद्धा कपूर से पहले ये अभिनेत्रियां बनीं फिल्मों के लिए नागिन, जीत लिए दिल

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 16, 2024
    07:14 am

    क्या है खबर?

    श्रद्धा कपूर 'स्त्री 2' के बाद फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। उनकी फिल्म 'नागिन' की शूटिंग शुरू होने वाली है।

    पहले खबरें आ रही थीं कि फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हालांकि, अब निर्माता निखिल द्विवेदी ने खुलासा किया है कि स्क्रिप्ट तैयार है और शूट भी जल्द शुरू होगा।

    इसी बीच आइए हम आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने नागिन बनकर दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया।

    #1

    श्रीदेवी

    मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी ने साल 1986 में फिल्म 'नगीना' में रजनी नाम की एक इच्छाधारी नागिन की भूमिका निभाई थी।

    इस फिल्म में अमरीश पुरी खलनायक बने थे। उस वक्त यह फिल्म सुपर-डुपरहिट हुई थी। आज भी नागिन नाम सुनते ही श्रीदेवी का सफेद कपड़े पहने 'मैं तेरी नागिन' गाने पर डांस करते हुए उनकी झलक आंखों के सामने आ जाती है।

    नागिन डांस भी इसी फिल्म से लोकप्रिय हुआ था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #2

    रीना रॉय

    90 के दशक की अभिनेत्री रीना रॉय को असल में लोग नागिन बनने के बाद ही जानने लगे थे। उन्होंने फिल्म 'नागिन' में यह किरदार निभाया था। यही वो फिल्म थी, जिसने रीना को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म के बाद अचानक रीना के प्रशंसकों की संख्या में इजाफा हुआ था।

    फिल्म में सुनील दत्त, फिरोज खान, संजय खान, रेखा और मुमताज जैसे उस दौर के कई बड़े कलाकार शामिल थे।

    यह फिल्म यूट्यूब पर है।

    #3

    रेखा

    साल 1990 में आई फिल्म 'शेषनाग' में ग्लैमरस अभिनेत्री रेखा ने नागिन का किरदार निभाते हुए नजर आईं। फिल्म 2 इच्छाधारी नाग पर आधारित थी जिसमें रेखा के साथ अभिनेता जितेंद्र मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    उसी वक्त रेखा के पति मुकेश अग्रवाल का निधन हो गया था और रेखा के इस फिल्म में नजर आने के चलते दर्शकों की नजरों में उनकी एक नकारात्मक छवि बन गई थी।

    आप 'शेषनाग' का लुत्फ ZEE5 पर उठा सकते हैं।

    #4

    मनीषा कोइराला

    अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी बड़े पर्दे पर नागिन बनकर दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। फिल्म 'जानी दुश्मन' में उनका नागिन अवतार देखने को मिला था। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, राज बब्बर, सोनू निगम, आदित्य पंचोली, आफताब शिवदसानी और अरशद वारसी जैसे कलाकार भी थे।

    हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। फिल्म से निर्माताओं को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

    यह फिल्म यूट्यूब पर देखी जा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीदेवी
    श्रद्धा कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    नागिन फिल्म

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    श्रीदेवी

    श्रद्धा की 'चालबाज इन लंदन' नहीं है रीमेक फिल्म, निर्देशक पंकज पराशर ने की पुष्टि मुंबई
    इन फिल्मों में बॉलीवुड की चांदनी का अंदाज और किरदार भूल नहीं पाएंगे आप बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत समेत इन कलाकारों के निधन के बाद रिलीज हुई उनकी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति सुशांत सिंह राजपूत

    श्रद्धा कपूर

    'स्त्री 2' की बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही रफ्तार, हुई 600 करोड़ रुपये के पार राजकुमार राव
    बॉक्स ऑफिस: 'स्त्री 2' की कमाई की रफ्तार धीमी, 19वें दिन का कारोबार रहा सबसे कम  राजकुमार राव
    बॉक्स ऑफिस: 'स्त्री 2' की पकड़ बरकरार, भारत में कमाई 500 करोड़ रुपये के करीब राजकुमार राव
    बॉक्स ऑफिस: श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' का शानदार प्रदर्शन जारी, 'बाहुबली 2' को छोड़ा पीछे राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    'वनवास' का गाना 'यादों के झरोखों से' जारी, सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने लगाए सुर  नाना पाटेकर
    फिल्म 'मिसेज' ने हासिल की एक और उपलब्धि, सान्या मल्होत्रा ने यूं जताई खुशी सान्या मल्होत्रा
    विक्रांत मैसी ने 1947 में मिली स्वतंत्रता को बताया 'सो-कोल्ड आजादी', जमकर हो रहे ट्रोल विक्रांत मैसी
    'सिंघम अगेन': दीपिका पादुकोण के किरदार पर बनेगी अलग फिल्म, रोहित शेट्टी ने की पुष्टि  रोहित शेट्टी

    नागिन फिल्म

    श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'नागिन' की शूटिंग जल्द हो सकती है शुरू बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025