Loading...
'आवारापन 2' से रिलीज हुआ इमरान हाशमी का नया गाना, सुनकर दिल को मिलेगा सुकून

'आवारापन 2' से रिलीज हुआ इमरान हाशमी का नया गाना, सुनकर दिल को मिलेगा सुकून

Aug 21, 2026
06:57 pm

क्या है खबर?

इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्म 'आवारापन 2' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जो काम उनकी पिछली रिलीज कोई फिल्में न कर सकीं, वो इस एक्शन थ्रिलर ने कर दिखाया और खुद को 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में शामिल कर लिया। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित और विशेष भट्‌ट द्वारा निर्मित, फिल्म से नया गाना 'पिया घर आया' रिलीज हुआ है। इसे रूहानी आवाज, दर्दभरे भरे संगीत व गहरे शब्दों में पिरोकर तैयार किया गया है।

गाना

दिल को सुकून देता है इमरान का ये नया गाना

सोनी म्यूजिक कंपनी द्वारा निर्मित 'पिया घर आया' गाने को अखिल सचदेव ने गाया, लिखा और कंपोज किया है।

वीडियो में इमरान के साथ फिल्म की अभिनेत्री दिशा पाटनी भी मौजूद हैं। इसमें फिल्म के दृश्यों का इस्तेमाल किया गया है और बैकग्राउंड में कुछ डांसर भी हैं।

यूट्यूब पर गाना सुनने के बाद लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं और इसे सुकून देने वाला बता रहे हैं।

बता दें, 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT