NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनू सूद ने शुरू की नई पहल, ऑनलाइन क्लास के लिए बच्चों कि करेंगे मदद
    मनोरंजन

    सोनू सूद ने शुरू की नई पहल, ऑनलाइन क्लास के लिए बच्चों कि करेंगे मदद

    सोनू सूद ने शुरू की नई पहल, ऑनलाइन क्लास के लिए बच्चों कि करेंगे मदद
    लेखन भावना साहनी
    Jan 10, 2021, 10:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सोनू सूद ने शुरू की नई पहल, ऑनलाइन क्लास के लिए बच्चों कि करेंगे मदद

    अभिनेता सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन में न सिर्फ प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाया, बल्कि उन्होंने लोगों के खाने-पीने का भी इंतेजाम किया था। इसके बाद ही वह हर तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग भी सोनू से मदद मांग कर रहे हैं, अभिनेता भी बिना किसी को नजरअंदाज किए सभी का रिप्लाई दे रहे हैं। अब ऑनलाइन क्लासेज में भी बच्चों की मदद करेंगे।

    सोनू सूद ने किया ट्वीट

    हाल ही में सोनू ने सोशल मीडिया पर एक नई पहल का ऐलान करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक खाली क्लास दिखाई दे रही है। इसमें ब्लैक बोर्ड पर लिखा है, 'मेरे देश के किसी भी जरूरतमंद बच्चे की ऑनलाइन क्लास अब नहीं छूटेगी। जल्द आ रहा है मेरा अगला प्रयास।' इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सोनू ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया।'

    देखिए सोनू सूूद का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by sonu_sood on January 10, 2021 at 6:15 pm IST

    गरीबों के मसीहा बन चुके हैं सोनू

    बता दें कि जरूरतमंदों की सेवा करने के कारण सोनू सूद के चाहने वालों ने उन्हें मसीहा का नाम दिया है। उन्होंने लॉकडाउन के अपने सफर एक किताब 'I Am No Messiah (मैं मसीहा नहीं हूं)' नाम से एक किताब भी लिखी है।

    विवादों में आए थे सोनू सूद

    गौरतलब है कि हाल ही में सोनू उस समय सुर्खियों में आए थे जब बृह्नमुंबई नगर निगम (BMC) ने अभिनेता के खिलाफ जुहू इलाके में स्थित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन पर छह मंजिला रिहायशी बिल्डिंग को होटल में तब्दील करने का आरोप लगाया था। जबकि सोनू ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था। उन्होंने कहा था कि वह पहले ही इसके लिए BMC ने इजाजत ली थी।

    इन प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं सोनू

    सोनू के करियर की बात करें तो जल्द वह आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आएंगे। इसके अलावा उन्हें तमिल फिल्म 'Thamezharasan' में भी देखा जाएगा। हाल ही में उनकी अगली फिल्म 'किसान' का भी ऐलान किया गया है। जिसका निर्देशन आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म 'ड्रीमगर्ल' के निर्देशक राज शांडिल्य करने वाले हैं। वहीं, उनकी किताब 'I Am No Messiah (मैं मसीहा नहीं हूं)' भी हाल ही में लॉन्च हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सोनू सूद

    बॉलीवुड समाचार

    केतन आनंद लाएंगे देव आनंद की 100वीं जयंती पर 6 एपिसोड की विशेष सीरीज मनोरंजन
    'फास्ट एक्स' बनी इस साल भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म विन डीजल
    क्रिकेटर शुभमन गिल अब अभिनय में आजमाएंगे हाथ? बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कही यह बात शुभमन गिल
    'सत्यप्रेम की कथा': कार्तिक के गाने पर निर्माताओं ने लगाए करोड़ों रुपये, क्या होगा खास? सत्यप्रेम की कथा

    मनोरंजन

    सोनम बाजवा का खुलासा, बोलीं- अंतिम समय पर 3 बॉलीवुड फिल्मों से निकाला गया था बाहर बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी बोले- लोग मुझे कहते थे तुम ना हीरो लगते हो ना विलेन  मनोज बाजपेयी
    'वेलकम टू कश्मीर': बॉलीवुड की पहली कश्मीरी निर्मित फिल्म का श्रीनगर में जलवा बॉलीवुड समाचार
    कौन हैं बंटी वालिया, जिन पर 119 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में CBI ने कसा शिकंजा? बॉलीवुड समाचार

    सोनू सूद

    'MTV रोडीज 19' का प्रोमो वीडियो जारी, बेहद अलग अवतार में नजर आए सोनू सूद रिया चक्रवर्ती
    सोनू सूद के प्रशंसकों ने अनोखे अंदाज में जताया आभार, 2,500 किलो चावल से बनाई तस्वीर  वायरल वीडियो
    रिया चक्रवर्ती बनीं 'MTV रोडीज 19' में गैंग लीडर, बोलीं- क्या लगा था डर जाऊंगी  रिया चक्रवर्ती
    सुकेश चंद्रशेखर मामले में घिरीं जैकलीन फर्नांडिस ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग  जैकलीन फर्नांडिस

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023