आर्थिक भेदभाव पर बोलीं सोनम कपूर- बहुत बड़ा है पैसों का अंतर
क्या है खबर?
बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे कई ऐसे मुद्दे हैं, जो इसकी चमक को फीकी करते हैं। महिलाओं के प्रति असमानता भी ऐसा ही एक विषय है।
एक तरफ जहां कई महिला कलाकार, कास्टिंग काउच, उत्पीड़न जैसे मसलों की शिकायत कर चुकी हैं, वहीं आर्थिक असमानता भी इंडस्ट्री की एक बड़ी समस्या है।
करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियां इस पर कई बार बात कर चुकी हैं। अब सोनम कपूर ने एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में इस पर बात की।
बयान
लंदन में बात कर रही थीं सोनम कपूर
सोनम कपूर लंदन में UK-इंडिया वीक में हिस्सा ले रही थीं।
वैरायटी के अनुसार, यहां अमीष त्रिपाठी संग बातचीत में आर्थिक असमानता पर उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में यह भेदभाव बहुत बड़ा है।
उन्होंने कहा, "महिलाओं के प्रति आर्थिक असमानता बहुत बड़ी है। मुझे नहीं लगता यह हाल-फिलहाल में कम होने वाली है। हां उनको मिलने वाले किरदार जरूर बेहतर हुए हैं।" उन्होंने जिक्र किया कि आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियां फिल्म में केंद्रीय किरदार निभा चुकी हैं।
अन्य अभिनेत्रियां
प्रियंका ने कही थी यह बात
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बातचीत में इस पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें उनके पुरुष सह-कलाकारों के मुलाकबले सिर्फ 10 प्रतिशत फीस ही मिलती थी। उन्हें नहीं लगता कि अगर वह बॉलीवुड में होतीं तो उन्हें कभी भी पुरुषों के बराबर पैसे मिलते।
इससे पहले करीना कपूर, विद्या बालन, दीपिका पादुकोण, तापसी पन्नू समेत कई हस्तियां भी इस पर सवाल खड़े कर चुकी हैं।
UK-इंडिया फोरम
क्या है UK-इंडिया फोरम?
UK-इंडिया फोरम एक हफ्ते तक चलने वाला कार्यक्रम है, जिसका आयोजन लंदन में हो रहा है। भारत और इंग्लैंड की साझेदारी को मजबूती देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसमें राजनीति, अर्थव्यवस्था, व्यापार, जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाती है।
कार्यक्रम के तहत UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारत की प्रतिष्ठित हस्तियों से मिले। उन्होंने सोनम, विवेक ओबेरॉय, मैरी कॉम, शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन जैसी हस्तियों से मुलाकात की।
फिल्म
आने वाली है सोनम की 'ब्लाइंड'
सोनम जल्द ही फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी। यह फिल्म 7 जुलाई को जियो सिनेमा पर आएगी।
इस फिल्म में वह एक दृष्टिबाधित लड़की के किरदार में हैं। वह एक अपराध की गवाह बन जाती है। एक अकेली दृष्टिबाधित लड़की एक अपराधी का क्या नुकसान कर सकती है? अपराधी और इस दिव्यांग लड़की के चूहे-बिल्ली के खेल की कहानी है यह फिल्म।
इस फिल्म में सोनम एक्शन करती हुई भी नजर आ रही हैं।