Page Loader
सोनम कपूर ने दिखाई अपने दिल्ली वाले आलीशान घर की झलक, जानिए इसकी कीमत 
सोनम कपूर ने दिखाई अपने आलीशान घर की झलक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sonamkapoor)

सोनम कपूर ने दिखाई अपने दिल्ली वाले आलीशान घर की झलक, जानिए इसकी कीमत 

Feb 05, 2024
06:03 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर वैसे तो अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन में रहती हैं, लेकिन रविवार (4 फरवीर) को अभिनेत्री ने अपने दिल्ली वाले आलीशान घर की झलक दिखाई। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो कुछ मेहमानों के लिए दोपहर के भोजन की तैयारी की हैं। सोनम के घर में शाही कालीन, बेहतरीन सजावट, एक विशाल झूमर, महंगे सोफे और बहुत कुछ है।

सोनम का घर

बंगले में एंट्री पर हैं नंदी बाबा

सामने आईं तस्वीरों में सोनम घर की एंट्री पर टेबल पर रखे नंदी की मूर्ति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। नंदी, पवित्र बैल और भगवान शिव का वाहन है। इसके साथ सोनम ने डाइनिंग टेबल की भी तस्‍वीर साझा की है, जो किसी महल की सजावट जैसा है। इसमें सफेद और लाल फूलों, मोमबत्तियों और चांदी के बर्तन नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम के घर की कीमत 173 करोड़ रुपये है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें