
सोनम कपूर की ठुकराई ये फिल्में हुईं सुपरहिट, सूची में एक पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर भी शामिल
क्या है खबर?
सोनम कपूर उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से कहीं ज्यादा अपने फैशन और स्टाइल के जरिए दर्शकों के बीच जगह बनाई है।
उन्होंने फिल्म 'सांवरिया' (2007) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद सोनम ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दीं।
सोनम 9 जून को 40 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन 5 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें सोनम ने ठुकरा दिया, लेकिन वे सुपरहिट हो गई।
#1
'रब ने बना दी जोड़ी'
शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से करते हैं। इसमें उनकी जोड़ी अनुष्का शर्मा के साथ बनी थी।
साल 2008 में आई इस फिल्म के लिए अनुष्का से पहले सोनम से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए रजामंदी नहीं दी।
बाद में यह फिल्म अनुष्का की झोली में गई और इसने बॉक्स ऑफिस पर इसने 85.49 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसका बजट 35 करोड़ रुपये था।
यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
#2
'बाहुबली'
साउथ के सुपरस्टार प्रभास को 'बाहुबली' ने दुनियाभर में मशहूर कर दिया था। इस फिल्म में राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन सत्यराज और नासिर भी नजर आए थे।
तमन्ना ये पहले इस फिल्म का प्रस्ताव सोनम को मिला था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।
180 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 650 करोड़ रुपये से अधिक कमाए थे।
यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
#3
'गोलियों की रासलीला राम-लीला'
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के हीरो रणवीर सिंह थे। इसमें उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनी थी।
हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दीपिका से पहले निर्माताओं ने सोनम से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने यह किरदार ठुकरा दिया।
88 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 117.53 करोड़ रुपये कमाए थे।
अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म देखी जा सकती है।
#4 और #5
'काइट्स' और 'देसी बॉयज'
ऋतिक रोशन की फिल्म 'काइट्स' के निर्देशक अनुराग बसु थे। इसमें बारबरा मोरी और कंगना रनौत ने भी अभिनय किया था।
'काइट्स' में अहम भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं ने पहले सोनम से बातचीत की थी, लेकिन अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते उन्होंने इससे किनारा कर लिया।
इसके अलावा सोनम ने अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'देसी बॉयज' का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया था।
यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।