NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनम कपूर बनीं लंदन के टेट मॉडर्न म्यूजियम में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री
    अगली खबर
    सोनम कपूर बनीं लंदन के टेट मॉडर्न म्यूजियम में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री
    कौन सी जिम्मेदारी निभाएंगी सोनम कपूर?

    सोनम कपूर बनीं लंदन के टेट मॉडर्न म्यूजियम में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री

    लेखन पलक
    Mar 27, 2024
    06:47 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्मों में अभिनय कौशल दिखाने के साथ ही अपने फैशन और स्टाइल के लिए भी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री को उनके स्टाइल के लिए दुनियाभर में सराहा जाता है।

    आज सोनम के नाम एक ऐसी उप्लब्धि लगी है, जिसे सुनकर सभी देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

    दरअसल, लंदन के टेट मॉडर्न म्यूजियम ने सोनम को दक्षिण एशिया अधिग्रहण समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया है।

    चलिए जानते हैं पूरी खबर।

    विस्तार

    यह सम्मान पाने वाली एकमात्र अभिनेत्री बनीं सोनम 

    सोनम ने टेट मॉडर्न म्यूजियम में दक्षिण एशिया अधिग्रहण समिति के सदस्य के रूप में शामिल होकर इतिहास रच दिया है।

    दरअसल, अभिनेत्री टेट मॉडर्न द्वारा सम्मानित होने वाली एकमात्र भारतीय कलाकार हैं। इससे पहले भारत से किसी भी एक्टर को इस समिति में शामिल नहीं किया गया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम की मुख्य जिम्मेदारी भारतीय और दक्षिण एशियाई कला को बढ़ावा देना होगा, जो कला के क्षेत्र में उनकी रुचि को प्रतिबिंब करेगा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बता दें, टेट मॉडर्न दुनिया में आधुनिक कला के सबसे बड़े म्यूजियम में से एक है। यह एक आर्ट गैलरी है, जिसमें यूनाइटेड किंगडम की अंतरराष्ट्रीय आधुनिक और समकालीन कला को संग्रहित किया गया है। यह टेट ग्रुप का हिस्सा है।

    उत्साह

    नई जिम्मेदारी के लिए उत्साहित हैं सोनम

    सोनम इस जिम्मेदारी से काफी खुश हैं। अभिनेत्री ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "मैं प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित टेट मॉडर्न की दक्षिण एशिया अधिग्रहण समिति के सदस्य के रूप में शामिल होकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं।"

    अभिनेत्री ने भारतीय और दक्षिण एशियाई कला के प्रति उनके आकर्षण को एक ऐसी यात्रा बताया, जो वह शुरू से करती आ रही हैं। उनके अनुसार इस दौरान उन्होंने हर अवसर पर हमारे कलाकारों को चैंपियन बनाने का प्रयास किया है।

    खुशी

    बढ़ती अंतरराष्ट्रीय सराहना से खुश सोनम

    सोनम ने दक्षिण एशिया की समृद्ध कलात्मक विरासत के लिए बढ़ती अंतरराष्ट्रीय सराहना के लिए भी खुशी जताई और कहा कि यह सभी के लिए गर्व का पल है, क्योंकि सभी दुनियाभर में दक्षिण एशियाई कला को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

    उन्होंने कहा, "दक्षिण एशिया की कला की समृद्ध विरासत को आखिरकार वैश्विक मान्यता मिल रही है, जिसकी वह हकदार है। एक भारतीय होने के नाते हमारी कला को केंद्र स्तर पर आते देखना सौभाग्य की बात है।"

    फिल्में

    इन फिल्मों में दिख सकती हैं सोनम

    सोनम की फिल्मों के बारे में बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार 'ब्लाइंड' नामक फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म के आने का किसी को पता भी नहीं लगा। 'ब्लाइंड' को दर्शकों और समीक्षों से खराब प्रतिक्रिया मिली थी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अगली बार 2 फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें से एक 'बैटल फॉर बिटोरा' है, जो अनुजा चौहान की किताब पर आधारित है। इसके अलावा अभी दूसरी फिल्म की जानकारी सामने नहीं आई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनम कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कैदियों की अदला-बदली के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला; 13 की मौत, 43 घायल रूस समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रशंसा प्रस्ताव पारित नरेंद्र मोदी
    टाटा ने अल्ट्रोज EV प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से रोका, जानिए क्या बताया कारण  टाटा मोटर्स
    करण जौहर जब पहली बार कैमरे के सामने आए, 36 साल पहले शुरू हुआ था सफर करण जौहर

    सोनम कपूर

    मां बनने के बाद करियर लेगा बैकसीट? जानिए क्या बोलीं सोनम कपूर सेलिब्रिटी गॉसिप
    बहन रिया कपूर की फिल्म से वापसी करेंगी सोनम कपूर- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप
    सोनम कपूर नहीं रखतीं पति आनंद के लिए करवा चौथ का व्रत, बताया कारण सेलिब्रिटी गॉसिप
    दीपिका, रणबीर और सोनम ने बॉलीवुड में पूरे किए 15 साल, ऐसा रहा सफर रणबीर कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    रणदीप हुड्डा का खुलासा, घर का सामान बेचकर जिंदगी गुजारने को हो गए थे मजबूर  रणदीप हुड्डा
    #NewsBytesExplainer: बिना किसी ड्रामा के असल हालात दिखाने वाली डॉक्यूमेंट्री कैसे बनती हैं? डॉक्यूमेंट्री
    'स्वतंत्र वीर सावरकर' में पसंद आई रणदीप हुड्डा की अदाकारी तो देखिए उनकी ये शानदार फिल्में मनोरंजन
    कंगना रनौत ने घर से भागकर शुरू किया था सफर, कैफे में यूं मिली पहली फिल्म कंगना रनौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025