NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भाई कुश के निर्देशन की पहली फिल्म 'निकिता रॉय' में दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा
    अगली खबर
    भाई कुश के निर्देशन की पहली फिल्म 'निकिता रॉय' में दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा
    भाई कुश के निर्देशन की फिल्म में दिखेंगी सोनाक्षी

    भाई कुश के निर्देशन की पहली फिल्म 'निकिता रॉय' में दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 28, 2022
    10:47 am

    क्या है खबर?

    सोनाक्षी सिन्हा मौजूदा दौर की व्यस्त अभिनेत्रियों में शामिल हैं। एक के बाद एक कई फिल्मों के प्रोजेक्ट पर वह काम कर रही हैं। उनकी एक नई फिल्म का ऐलान हो गया है।

    इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने भाई कुश सिन्हा के साथ हाथ मिलाया है। वह कुश के निर्देशन की पहली फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी।

    इस फिल्म का शीर्षक 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' रखा गया है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर किया फिल्म का ऐलान

    सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस प्रोजेक्ट की घोषणा की है। पोस्टर में अभिनेत्री का इंटेंस लुक दिखा है।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' की शूटिंग जल्द शुरू होगी। कुश इस फिल्म से अपने निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं और मैं परेश रावल व सुहेल नय्यर जैसे डायनेमिक कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए उत्सुक हूं।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए फिल्म का पोस्टर

    Instagram post

    A post shared by aslisona on July 27, 2022 at 5:02 pm IST

    बयान

    फिल्म को लेकर क्या बोलीं सोनाक्षी?

    इस फिल्म का निर्माण NVB फिल्म्स करेगी, जिसके प्रमुख निकी भगनानी, विक्की भगनानी और अंकुर तकरानी हैं।

    ​​कुश की क्रेटोस एंटरटेनमेंट और निकिता पाई फिल्म्स भी इसे प्रोड्यूस करने में सहयोग करेगी। फिल्म अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।

    सोनाक्षी ने कहा, "कुश और मैं एक अच्छे प्रोजेक्ट के लिए काम करना चाहती थी। अंतत: हमें वह प्रोजेक्ट मिल गया है, जो हम दोनों को पसंद आया और हम इसके लिए उत्साहित थे।"

    वापसी

    तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी सोनाक्षी

    काफी समय से सोनाक्षी फिल्मों से नदारद रही हैं। वह तीन साल बाद 'निकिता रॉय' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। इसमें वह मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

    इससे पहले वह आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में नजर आई थीं।

    हालांकि, वह पिछले साल अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखी थीं। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

    पिछले कुछ समय में उन्हें कई टीवी सीरीज में देखा गया है।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगी सोनाक्षी

    सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दहेज प्रथा पर आधारित वेब फिल्म 'बुलबुल तरंग' में नजर आएंगी। वह कॉमेडी फिल्म 'ककुड़ा' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    इसके अलावा वह निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल इस सीरीज की कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही है।

    सोनाक्षी फिल्म 'डबल XL' में भी दिखने वाली हैं। इसमें उनके साथ हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फिल्मों के अलावा सोनाक्षी अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनका नाम अभिनेता जहीर इकबाल के साथ जुड़ता रहा है। कहा जाता है कि सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बॉलीवुड समाचार

    जब नसीरुद्दीन शाह पर चाकू से हुआ था हमला, ओम पुरी ने बचाई थी जान उत्तर प्रदेश
    प्रोड्यूसर ने मुझे बोला कि तू 25 दिन में पैसे डबल कर देता है- कार्तिक आर्यन सेलिब्रिटी गॉसिप
    तमन्ना भाटिया की 'बबली बाउंसर' 23 सितंबर को हॉटस्टार पर आएगी डिज्नी+ हॉटस्टार
    'या अली' फेम गायक जुबीन गर्ग अस्पताल में भर्ती, सिर में लगी थी चोट असम

    सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी सिन्हा ने पूरा किया अपना सपना, मुंबई में खरीदा खूबसूरत 4BHK घर बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' का हिस्सा हो सकते हैं कार्तिक आर्यन मुंबई
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने हाल ही में मुंबई में खरीदा घर मुंबई
    जन्मदिन के एक दिन बाद आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025