Page Loader
सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' का आएगा दूसरा भाग, कहानी पर काम शुरू
सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' का आएगा दूसरा भाग (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' का आएगा दूसरा भाग, कहानी पर काम शुरू

May 16, 2025
06:23 pm

क्या है खबर?

रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'दहाड़' को काफी पसंद किया गया था। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया, विजय वर्मा और सोहम शाह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर यह सीरीज 12 मई, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। 'दहाड़' की सफलता के बाद से ही प्रशंसक इसके दूसरे भाग की मांग कर रहे हैं। आखिरकार अब 'दहाड़' के सीक्वल पर मुहर लग चुकी है।

ऐलान

जोया अख्तर लिख रहीं कहानी

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के अनुसार, 'दहाड़' का दूसरा जल्द ही आने वाला है। सीरीज की कहानी पर काम शुरू हो चुका है और इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। रीमा कागती के साथ मिलकर जोया अख्तर 'दहाड़ 2' की कहानी लिख रही हैं। सोनाक्षी और गुलशन समेत तमाम सितारे अपने-अपने किरदारों को दोहराते हुए नजर आएंगे। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।

कहानी

कुछ कैसी है 'दहाड़' की कहानी?

'दहाड़' में सोनाक्षी पुलिस अधिकारी अंजलि भाटी की भूमिका में नजर आई थीं। इसकी कहानी राजस्थान के एक छोटे शहर से शुरू होती है, जहां कई लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाती हैं और बाद में उनकी लाशें मिलती हैं। इस गुत्थी को सुलझाने की जिम्मेदारी अंजलि भाटी (सोनाक्षी) को मिलती है। इस दौरान गुलशन भी उनका खूब साथ देते हैं। रितेश सिधवानी, जोया अख्तर और फरहान अख्तर इसके निर्माता हैं।