Page Loader
जन्मदिन विशेष: सोनाक्षी सिन्हा ने 'दबंग' से 'दहाड़' तक, पर्दे पर निभाए ये दमदार किरदार
सोनाक्षी सिन्हा ने इन किरदारों से जीता दिल

जन्मदिन विशेष: सोनाक्षी सिन्हा ने 'दबंग' से 'दहाड़' तक, पर्दे पर निभाए ये दमदार किरदार

Jun 02, 2023
07:33 am

क्या है खबर?

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अब तक कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उनकी कुछ भूमिकाएं ऐसी हैं, जो यादगार बन गईं। सोनाक्षी ने फिल्म 'दबंग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अब वेब सीरीज 'दहाड़' के जरिए सोनाक्षी बड़े पर्दे से OTT का रुख भी कर चुकी हैं। सोनाक्षी 2 जून को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके दमदार किरदारों के बारे में आपको बताते हैं।

#1

'दबंग'

सलमान खान की इस फिल्म में सोनाक्षी ने रज्जो नाम की एक सीधी-सादी लड़की रज्जो का किरदार निभाया और दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का दिल भी जीत लिया। 'दबंग' में उनका बोला डॉयलाग "थप्पड़ से डर नही लगता साहब, प्यार से लगता है" आज भी लोग बोलते दिखते हैं। इसके लिए सोनाक्षी को फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता। सोनाक्षी की इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। यह फिल्म आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

#2

'राउडी राठौर'

अगर आपने यह फिल्म देखी है तो आपको इसमें सोनाक्षी का किरदार तो बेशक याद होगा। इस मसाला फिल्म में सोनाक्षी ने शहर की एक बिंदास लड़की पारो का किरदार निभाया और एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। यह लगातार उनकी दूसरी सुपरहिट फिल्म थी। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनाक्षी की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी थी। आप नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म देख सकते हैं।

#3

'लुटेरा'

जब भी सोनाक्षी की बेहतरीन फिल्मों का जिक्र होता है तो 'लुटेरा' का जिक्र जरूर होता है। इस फिल्म में उन्हें रणवीर सिंह का साथ मिला था। विक्रमादित्य मोटवानी इस फिल्म के निर्देशक थे। इसमें सोनाक्षी ने पाखी रॉय चौधरी नाम की एक लेखिका का किरदार निभाया और अपने शानदार अभिनय के दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। फिल्म में रणवीर के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

#4

'अकीरा'

अगर आप सोनाक्षी के प्रशंसक नहीं हैं तो उनकी फिल्म 'अकीरा' देखकर आप उनके फैन बन जाएंगे। निर्देशक एआर मुर्गदॉस के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल फिल्म 'मौना गुरू' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में सोनाक्षी अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ती नजर आई थीं। इसमें उनका खतरनाक एक्शन और दबंगई अंदाज देखने लायक था। अगर आपने सोनाक्षी की यह फिल्म अब तक नहीं देखी है तो आप इसे डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

#5

'दहाड़'

सोनाक्षी ने वेब सीरीज 'दहाड़' के जरिए OTT पर कदम रखा और डिजिटल जगत में उनकी शुरुआत शानदार रही है। अपनी पहली ही सीरीज से सोनाक्षी दर्शकों के दिलों में घर कर गई हैं। इसमें उन्होंने अंजली भाटी नाम की एक इंवेस्टिगेटिव अफसर का किरदार निभाया। सोनाक्षी ने अपने इस किरदार के लिए कितनी मेहनत की, वह उनकी यह सीरीज देख साफ झलकता है। अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद सोनाक्षी की यह क्राइम ड्रामा सीरीज आपको खुश कर देगी।