फिल्म 'वन' से सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली झलक आई, जानिए कब रिलीज होगा टीजर
क्या है खबर?
सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार 'परम सुंदरी' में देखा गया था, जाे पिछले साल अगस्त में आई थी। अब अभिनेता अपनी अगली फिल्म 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को लेकर चर्चा में हैं, जो भारत की पहली पौराणिक-फंतासी और हॉरर-थ्रिलर होगी। इसका निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है, जबकि निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा हैं। निर्माताओं ने फिल्म का मोशन-पोस्टर जारी करके सिद्धार्थ की पहली झलक दिखाई है। साथ में टीजर की रिलीज पर अपडेट दिया है।
रिलीज
अगले महीने सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
'वन' के मोशन-पोस्टर में घने व रहस्यमयी जंगल के बीचो-बीच एक असुरी शक्ति दिखती है। उसके सामने हाथ में मशाल लिए सिद्धार्थ खड़े हैं, जो वर्जित स्थान में प्रवेश करते नजर आते हैं।
हालांकि, पोस्टर में उनका चेहरा दिखाने की बजाय पीठ दिखाई गई है।
फिल्म का टीजर 25 अगस्त को आएगा। इसमें तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और श्वेता तिवारी जैसे सितारे भी शामिल हैं।
भारतीय लोककथाओं और अंधविश्वास पर आधारित फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
25th Sept ko sunai degi woh dahaad, jiska tha VVAAN ko sadiyon se intezaar 🌳#THEVVAANTeaser Out Tomorrow.#THEVVAAN in cinemas, 25th September.
— The Viral Fever (@TheViralFever) August 24, 2026
Starring: @SidMalhotra @tamannaahspeaks @WhoSunilGrover @ManishPaul03 #ShwetaTiwari & @soniiannup
Producers: #ShobhaKapoor… pic.twitter.com/s9kdr9wGzP