Page Loader
श्याम कौशल ने बेटे विक्की के साथ साझा किया खूबसूरत वीडियो, खुद को बताया सौभाग्यशाली पिता
श्याम कौशल ने बेटे विक्की के साथ साझा किया खूबसूरत वीडियो (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shamkaushal09)

श्याम कौशल ने बेटे विक्की के साथ साझा किया खूबसूरत वीडियो, खुद को बताया सौभाग्यशाली पिता

May 16, 2025
02:22 pm

क्या है खबर?

अभिनेता विक्की कौशल आज यानी 16 मई को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। विक्की का जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। उनके जन्मदिन पर दुनियाभर से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। अब इस कड़ी में विक्की के पिता और एक्शन निर्देशक श्याम कौशल ने अपने बेटे को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह विक्की के साथ नजर आ रहे हैं।

वीडियो

तुमको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं- विक्की 

वीडियो में श्याम और विक्की को समुद्र किनारे टहलते हुए देखा जा सकता है। दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'पिता दुनिया का सबसे खुश व्यक्ति होता है जो अपने बेटे को जीवन में आगे बढ़ता देखता है। लव यू पुत्तर... तुमको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अपने बेटे के रूप में तुमको पाकर गर्व और धन्य महसूस कर रहा हूं। रब दी मेहर बनी रहे। जोर दी झप्पी।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो