श्रिया सरन का AI के भद्दे इस्तेमाल पर फूटा गुस्सा, बोलीं- खुद को पहचान नहीं पाती
क्या है खबर?
श्रिया सरन ने इंटरनेट पर महिलाओं की AI-मॉर्फ्ड और अश्लील तस्वीरों के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस तकनीक के भद्दे इस्तेमाल को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया और कहा कि ये टूल्स शरीर के अंगों का साइज तक बदल देते हैं, जिससे कई बार खुद को पहचानना मुश्किल हो जाता है। श्रिया से पहले, जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' (2024) के अपने गाने 'चुट्टमल्ले' के AI द्वारा संशोधित वीडियो की कड़ी निंदा की थी।
निंदा
ये परेशान करने वाला, इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए- श्रिया
न्यूज 18 से बातचीत में श्रिया ने AI-मॉर्फ्ड सामग्री की निंदा करते हुए बताया कि यह बहुत अजीब है। कभी-कभी उन्हें समझ नहीं आता कि यह सिर्फ उनके साथ हो रहा है या नहीं।
श्रिया ने बताया कि ये सामग्री शरीर के अंगाें का आकार बदल देती हैं। अचानक से पहनावा गायब हाे जाता है। शरीरे अंग बड़े लगने लगते हैं। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।
उन्होंने कहा, "यह परेशान करने वाला है और यह बिल्कुल सही नहीं है।"
सीख
AI हमारी बहुत मदद कर सकता है- श्रिया
AI तकनीक के सही इस्तेमाल पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, "यह हमें बहुत कुछ दे सकता है। हमारी बहुत मदद कर सकता है, लेकिन यह बहुत कुछ बदल भी सकता है। यह खतरनाक चीजों को जन्म दे सकता है।"
उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से, यह बात हर तकनीक पर लागू होती है। समय के साथ, या तो इसके साथ जीना सीखना होगा या इससे निपटना होगा।
श्रिया हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 3' से चर्चा में हैं।