NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर की इन 5 फिल्मों को मिली है IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर की इन 5 फिल्मों को मिली है IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग 
    IMDb पर लोकप्रिय श्रद्धा कपूर की ये 5 फिल्में

    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर की इन 5 फिल्मों को मिली है IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग 

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 03, 2023
    08:17 am

    क्या है खबर?

    भले ही बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं किया, लेकिन उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर दर्शक बराबर उत्साहित हैं।

    इन दिनों फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं श्रद्धा 3 मार्च को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक नजर उनकी उन फिल्मों पर, जो इंटरनेट मूवी डाटाबेस यानी IMDb पर बेहद लोकप्रिय हैं।

    #1

    'छिछोरे' 

    'छिछोरे' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था और साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के निर्माता थे। इसमें श्रद्धा के अलावा सुशांत सिंह राजपूत, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, प्रतीक बब्बर, तुषार पांडे और नवीन पॉलिशेट्टी जैसे कलाकार नजर आए थे।

    कॉलेज और हॉस्टल की यादों को झकझोरती हुई इस फिल्म में हर कलाकार को उम्र के दो पड़ावों में दिखाया गया। यह फिल्म हॉटस्टार पर है और श्रद्धा की इस फिल्म को IMDb पर सबसे ज्यादा 8.3 रेटिंग मिली है।

    #2

     'हैदर' 

    विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर से लेकर तब्बू और केके मेनन जैसे कलाकार भी थे। शेक्सपियर के नाटक 'हेमलेट' पर बनी इस फिल्म में नब्बे के दशक में कश्मीर घाटी में फैले आतंकवाद को अहम हिस्सा बनाया गया है।

    नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म में श्रद्धा समेत हर कलाकार ने अपने अभिनय से दर्शकों को चौंकाया। लोकप्रियता के मामले में श्रद्धा की यह फिल्म 8 रेटिंग के साथ IMDb पर दूसरे नंबर पर है।

    #3

    'स्त्री' 

    'स्त्री' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया और दिनेश विजान इसके निर्माता हैं। डराने के साथ-साथ यह फिल्म हंसाती भी है। इसमें राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी ने भी अहम भूमिका निभाई।

    फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के चंदेरी नाम के गांव की है, जिसके हर घर की दीवार पर लाल स्याही से 'ओ स्त्री कल आना' लिखा होता है।

    IMDb पर फिल्म को 7.5 रेटिंग मिली है। यह हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    #4

     'आशिकी 2' 

    जब भी श्रद्धा के करियर की बेहतरीन फिल्मों का जिक्र होता है तो 'आशिकी 2' का नाम लिस्ट में जरूर होता है।

    इसकी न सिर्फ कहानी दर्शकों को पसंद आई, बल्कि आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा की केमिस्ट्री ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी श्रद्धा की इस फिल्म को IMDb पर 7.0 रेटिंग मिली है।

    अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी तो आप अमेजन प्राइम वीडियो पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

    #5

    'एक विलेन'

    मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक विलेन' भी श्रद्धा की शानदार और लोकप्रिय फिल्मों में शुमार है। यह लोकप्रियता के मामले में IMDb पर पांचवें नंबर पर है। इसे 6.5 रेटिंग मिली है।

    फिल्म के प्रोडक्शन का काम एकता कपूर ने संभाला था। इसमें श्रद्धा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख नजर आए थे। 39 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 170 करोड़ रुपये कमाए थे। यह हॉटस्टार पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रद्धा कपूर
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    श्रद्धा कपूर

    क्राइम मास्टर गोगो बन पर्दे पर वापसी कर सकते हैं शक्ति कपूर बॉलीवुड समाचार
    श्रद्धा की 'चालबाज इन लंदन' नहीं है रीमेक फिल्म, निर्देशक पंकज पराशर ने की पुष्टि मुंबई
    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत 'स्त्री 2' की शूटिंग अगले साल होगी शुरू बॉलीवुड समाचार
    स्वतंत्रता दिवस के एक प्रोजेक्ट में दिखेंगे अमिताभ, श्रद्धा कपूर और सोनाक्षी सिन्हा- रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस

    जन्मदिन विशेष

    मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टेन ली के जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री, जन्मदिन पर हुआ ऐलान डिज्नी+ हॉटस्टार
    जन्मदिन विशेष: दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्मों की कतार, ये हैं आने वाली फिल्में पठान फिल्म
    जन्मदिन विशेष: दिलजीत की इन पांच फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग दिलजीत दोसांझ
    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु ने इन पांच फिल्मों में बिखेरा अपनी अदाकारी का जलवा बिपाशा बसु

    बॉलीवुड समाचार

    'हीरामंडी' के लिए मुमताज से मिले थे संजय लीला भंसाली, किया था खास वादा संजय लीला भंसाली
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय में दिखाई जाएगी 'द रोमांटिक्स', FTII के कोर्स में भी शामिल नेटफ्लिक्स
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास ने अभिनेता पर जमकर निकाली भड़ास, बताया 'लालची' और 'अकड़ू' नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'आजमगढ़' के निर्माताओं को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी, जानिए पूरा मामला  पंकज त्रिपाठी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025