Loading...
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शिवाजी साटम, बोले- सगे भाई की तरह साथ दिया
CID के अभिनेता ने नाना पाटेकर को किया याद (तस्वीर: एक्स)

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शिवाजी साटम, बोले- सगे भाई की तरह साथ दिया

लेखन सयाली
Oct 17, 2026
10:36 am

क्या है खबर?

टीवी शो 'CID' के अभिनेता शिवाजी साटम ने दिवंगत नाना पाटेकर को याद किया। वो नाना के सम्मान में आयोजित 'अठवणीतले नाना (हमारी यादों में नाना)' नाम की एक शोक सभा में शामिल हुए, जो मुंबई के प्रभादेवी स्थित पीएल देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी परिसर में आयोजित हुई थी। नाना को याद करते हुए शिवाजी ने अपनी 40 साल की दोस्ती के बारे में बात की और अपनी कई सुहानी यादें भी साझा कीं।

शिवाजी

नाना ने हिंदी फिल्मों में आने के लिए प्रेरित किया- शिवाजी

शिवाजी ने याद किया कि कैसे नाना ने काम के लिए पर्याप्त पैसे न मिलने पर उनके लिए लड़ाई तक की थी।

उन्होंने कहा, "नाना का निधन इतना अचानक हो गया। जब मैंने खबर सुनी तो सच कहूं तो यकीन नहीं हुआ। नाना के साथ मेरी अनगिनत यादें जुड़ी हैं। हम लगभग 40 सालों से एक-दूसरे को जानते थे और उन्हीं की वजह से मैं हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाया। उन्होंने मुझसे कहा था तुम्हें ये करना चाहिए।"

फिल्म

नाना ने दिलाया था पहली फिल्म में रोल

शिवाजी बोले, "मेरी पहली फिल्म 'यशवंत' थी। इसमें पुलिस अधिकारी का किरदार था, लेकिन उस समय मैं इसे करने के लिए तैयार नहीं था। निर्माता ने मुझे बताया कि मेरे दोस्त नाना ने उन्हें मेरा नाम सुझाया।"

निर्माता के फोन करने पर नाना ने उन्हें रोल के लिए तो मना लिया, लेकिन वो शिवाजी से इसलिए नाराज थे, क्योंकि उन्होंने तय फीस से कम पैसे लिए थे। इसके लिए नाना ने शिवाजी के साथ-साथ निर्माता को भी फटकार लगाई थी।

ADVERTISEMENT

मुश्किल समय

नाना ने एक सगे भाई की तरह मेरा साथ दिया- शिवाजी

शिवाजी ने कहा, "मैं नाना से प्यार करता था, क्योंकि उन्होंने मेरे लिए इतना किया, जितना शायद मेरा अपना भाई भी न कर पाता।"

नाना शिवाजी के जीवन के सबसे मुश्किल वक्त में भी उनका सहारा बने थे, जब अभिनेता की पत्नी को कैंसर हुआ था। उस वक्त शिवाजी 'गुलजार-ऐ-मुस्तफा' की शूटिंग कर रहे थे और पत्नी के इलाज के लिए फिल्म छोड़ने वाले थे।

हालांकि, नाना ने उनकी शूटिंग का समय बदलवाया, ताकि वह घर समय पर जा सकें।

ADVERTISEMENT