NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, जब्त की 98 करोड़ की संपत्ति
    अगली खबर
    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, जब्त की 98 करोड़ की संपत्ति
    मनी लॉन्ड्री केस में फंसे राज कुंद्रा

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, जब्त की 98 करोड़ की संपत्ति

    लेखन पलक
    Apr 18, 2024
    01:08 pm

    क्या है खबर?

    शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का नाम अक्सर मीडिया खबरों में बना रहता है। दोनों को इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार किया जाता है।

    हालांकि, दोनों का नाम विवादों के कारण भी चर्चा में रहता है। पोर्नोग्राफी मामले के बाद एक बार फिर शिल्पा-राज पर मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं।

    दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने कारोबारी राज की लगभग 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

    मामला

    ED ने जब्त की राज की संपत्ति

    ED ने शिल्पा के पति राज पर कार्रवाई एक बिटकॉइन संबंधी स्कैम के चलते की है और गुरुवार को उनकी लगभग 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

    इसमें उनका जुहू स्थित आवासीय फ्लैट भी शामिल है।

    मुंबई जोनल कार्यालय ने अनंतिम रूप से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा (राज) से संबंधित अचल और चल संपत्तियों को कुर्क किया है।

    विस्तार

    किस मामले में लिया गया एक्शन?

    ED की ओर से यह एक्शन 6,600 करोड़ रुपये के बिटकॉइन पोंजी घोटाले के मामले में लिया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कार्रवाई राज के खिलाफ कई FIR होने के बाद की गई है।

    मनी लॉन्ड्रिंग की यह जांच महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस में वेरिएबल टेक पीटीई लिमिटेड नामक कंपनी के स्वर्गीय अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और कई एजेंटों के खिलाफ हुई FIR के बाद शुरू की गई।

    वजह

    क्या है वजह?

    दर्ज हुई FIR में यह आरोप लगाया गया था कि इन्होंने जनता से बिटकॉइन के रूप में भारी मात्रा में धनराशि इकट्ठा की थी। इन लोगों ने यह धनराशि बिटकॉइन के रूप में हर महीने 10 प्रतिशत वापसी करने का वादा किया था, जो झूठा निकला।

    ED की जांच में पता चला है कि राज को यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाले के मास्टरमाइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे।

    बयान

    ED ने बयान ने लगाया धोखधड़ी का आरोप

    ED द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि उक्त बिटकॉइन अमित भारद्वाज ने भोले-भाले लोगों से धोखाधड़ी की भावना से जमा किए गए थे। अमित और राज के बीच सौदा सफल नहीं हुआ, इसलिए शिल्पा के पति के पास अभी भी 285 बिटकॉइन हैं, जिनकी कीमत वर्तमान में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

    इससे पहले इस मामले के संबंध में कई तलाशी अभियान चलाए गए थे, जिसके बात 3 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

    आरोप

    अश्लील फिल्मों के निर्माण का भी लगा आरोप

    राज पर इससे पहले भी 2021 में अश्लील फिल्मों के निर्माण में कथित तौर पर संलिप्त होने का आरोप लगा था।

    उन्हें मोबाइल ऐप पर अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। करीब 2 महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने CBI से बेगुनाही की अपील की थी।

    राज 3 साल बाद भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं और इस पर फिल्म 'UT 69' भी चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राज कुंद्रा
    शिल्पा शेट्टी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने स्वस्थ होने की कामना की जो बाइडन
    BCCI का बड़ा फैसला, क्रिकेट एशिया कप में भाग नहीं लेगी भारतीय टीम BCCI
    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम
    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग

    राज कुंद्रा

    क्या OTT पर कदम रखने वाली हैं शिल्पा शेट्टी? बॉलीवुड समाचार
    अश्लील फिल्म मामला: राज कुंद्रा समेत तीन के खिलाफ 1,467 पन्नों की चार्जशीट दायर मुंबई
    अपने काम में व्यस्त थी, अनजान थी राज क्या कर रहे हैं- शिल्पा शेट्टी मुंबई
    अश्लील फिल्म मामला: मुंबई कोर्ट ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को दी जमानत मुंबई

    शिल्पा शेट्टी

    बॉक्स ऑफिस: दर्शकों पर नहीं चला 'सुखी' का जादू, कमाए महज इतने लाख रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' को नसीब नहीं हो रहे दर्शक, जानिए मंगलवार की कमाई  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: फ्लॉप हुई शिल्पा शेट्टी की 'सुखी', लागत निकालना भी मुश्किल  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपनी बायोपिक में नहीं निभाएंगे मुख्य भूमिका, मिली ये जानकारी  राज कुंद्रा

    बॉलीवुड समाचार

    गायक विशाल मिश्रा ने खरीदी नई मर्सिडीज, जानिए इसकी कीमत संगीत इंडस्ट्री
    'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के दौरान मर सकते थे रणदीप, वजन कम करने पर बोले अभिनेता रणदीप हुड्डा
    'लव सेक्स और धोखा 2' का गाना 'गुलाबी अंखियां' जारी, जुबिन नौटियाल ने दी आवाज एकता कपूर
    'मैदान' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अजय देवगन ने निभाया असल जिंदगी से प्रेरित किरदार मैदान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025