Loading...
शिल्पा शेट्टी दिवंगत पिता को याद कर हुईं भावुक, साझा कीं ये अनदेखी तस्वीरें
शिल्पा शेट्टी ने अपने दिवंगत पिता को किया याद

शिल्पा शेट्टी दिवंगत पिता को याद कर हुईं भावुक, साझा कीं ये अनदेखी तस्वीरें

लेखन सयाली
Oct 11, 2026
06:48 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने दिवंगत पिता सुरेंद्र शेट्टी की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर पिता संग अपने बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जो उनके गहरे रिश्ते को बयां करती हैं। अभिनेत्री ने भावुक होकर लिखा कि 10 साल बीत जाने के बाद भी उन्हें हर दिन अपने पिता की कमी खलती है। इस मौके पर उनकी बहन शमिता शेट्टी ने भी पिता को याद कर नमन किया।

पोस्ट

आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे- शिल्पा

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता के साथ बचपन से बड़े होने तक की कई अनदेखी तस्वीरें साझा कीं।

इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, 'पापा, आपके बिना 10 साल बीत गए। आपकी हर दिन याद आती है, कुछ दिन तो कुछ ज्यादा ही। बस यही तसल्ली है कि आप एक बेहतर जगह पर हैं, हम पर नजर रखे हुए हैं और हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।'

शमिता

शमिता ने भी किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

शमिता शेट्टी ने भी पिता को याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा किया।

उन्होंने लिखा, 'समय बीतता है, जिंदगी आगे बढ़ती है और दुनिया चलती रहती है। हालांकि, दिल के कुछ हिस्से हमेशा वहीं रह जाते हैं, जहां आप उन्हें छोड़ जाते हैं। लव यू डैडी, मिस यू।'

सुरेंद्र का देहांत 11 अक्टूबर, 2016 में हुआ था। मुंबई के वर्सोवा स्थित घर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिनके बाद उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

ADVERTISEMENT