नाना पाटेकर के निधन से दुखी शेखर सुमन ने रद्द किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले एपिसोड
क्या है खबर?
नाना पाटेकर के निधन के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसी बीच अभिनेता शेखर सुमन ने उनके टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के आखिरी एपिसोड को रद्द करने का फैसला किया है। अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा करके उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर शो के फिनाले में आने वाले थे। हालांकि, 8 अक्टूबर को उनके निधन के बाद शेखर ने उनकी जगह किसी और मेहमान को बुलाने से इनकार कर दिया।
शो
नाना ने फोन कर की थी शेखर के शो की तारीफ
शेखर ने बताया कि उनके शो का पहला सीजन नाना के साथ एक खास बातचीत से खत्म होने वाला था। उन्होंने जिक्र किया कि कुछ दिन पहले ही नाना ने उन्हें शो की तारीफ करने के लिए फोन किया था।
नाना ने कहा था कि उन्हें शेखर में अपनी झलक दिखाई देती है। नाना ने उनसे कहा था, "मुझे कई शो में आने के ऑफर मिलते हैं, लेकिन मैं कहीं नहीं जाता। मैं तुम्हारे शो में आना चाहता हूं।"
शेखर
'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'- शेखर
वीडियो में शेखर नाना की तारीफ करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा, "इस एपिसोड में नजर आने वाले कलाकार और एक्टर की तारीफ के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। निडर, बहादुर, ईमानदार, एक ऐसा इंसान जिसकी सादगी ही उसकी सबसे बड़ी खूबी थी।"
भावुक हो कर शेखर ने कहा कि नाना पाटेकर हमेशा के लिए चले गए हैं और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा, "हम आपसे प्यार करते हैं, नाना और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।"
काम
शेखर ने याद किया नाना के साथ काम करने का अनुभव
शेखर ने नाना के साथ काम के अनुभव हो भी याद किया। दोनों ने सोहनलाल कंवर की 1990 की फिल्म 'तड़प' में साथ काम किया था। हालांकि, शूटिंग पूरी होने के बावजूद फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई।
फिल्म की शूटिंग के दौरान शेखर को नाना को करीब से जानने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि उन्होंने नाना से एक इंसान और एक कलाकार, दोनों रूपों में बहुत कुछ सीखा।
जानकारी
शेखर को रहेगा इस बात का मलाल
शेखर को इस बात का मलाल रहेगा कि जिस तरह उनकी फिल्म दर्शकों तक नहीं पहुंच सकी थी, उसी तरह अब उनकी और नाना की बातचीत भी अधूरी रह गई। उन्होंने कहा, "यह बातचीत बहुत अच्छी होती। मुझे जिंदगीभर इसका अफसोस रहेगा।"