NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने लौटाई पुलिस सुरक्षा, आरोपों को बताया बेबुनियाद
    अगली खबर
    शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने लौटाई पुलिस सुरक्षा, आरोपों को बताया बेबुनियाद
    शहनाज के पिता ने पुलिस द्वारा लगाए आरोपों पर दिया जवाब

    शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने लौटाई पुलिस सुरक्षा, आरोपों को बताया बेबुनियाद

    लेखन पलक
    Mar 14, 2024
    05:25 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस 13' में भाग लेकर मशहूर हुईं शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

    उन्होंने मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में खूब नाम कमाया है, जिसके चलते वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों शहनाज अपने पिता संतोख सिंह से जुड़े मामले के चलते खबरों में बनी हुई हैं।

    बीते दिन पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि संतोख ने पाकिस्तान से धमकी मिलने का ड्रामा किया था।

    अब संतोख ने पुलिस सुरक्षा लौटा दी है।

    बयान

    शहनाज के पिता ने लौटाई पुलिस सुरक्षा

    पंजाब पुलिस द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप के बाद अब संतोख ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने पुलिस सुरक्षा लौटा दी है क्योंकि इससे उनकी छवि खराब हो रही थी।

    वह बोले, "आज मैंने सारी सुरक्षा लौटा दी है, जो पंजाब पुलिस द्वारा मुझे दी गई थी। मैंने उन्हें खुद वापस भेज दिया है। अब जो कुछ होगा वो पुलिस की जिम्मेदारी होगी। अगर मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।"

    आरोप

    पुलिस पर संतोख ने लगाया FIR दर्ज ना करने का आरोप

    संतोख ने यह भी बताया कि अगले 15-20 दिनों में पंजाब पुलिस एक मीटिंग करने जा रही है। उनका कहना है कि या तो DSP उनसे माफी मांगें या फिर उन्हें गलत साबित करें।

    इसके साथ ही संतोख ने पुलिस पर उनकी FIR दर्ज ना करने का भी आरोप लगाया।

    वह बोले, "मैंने FIR दर्ज करने के लिए 2 महीने तक इंतजार किया था। इतना ही नहीं उन्होंने मुझसे इसे छिपाकर रखने के लिए भी कहा था। "

    कार्रवाई

    नहीं किया सुरक्षा का दुरुपयोग- संतोख

    संतोख के मुताबिक, पुलिस जो उन पर प्रचार के लिए यह सब करने का आरोप लगा रही है वह गलत है।

    संतोख का कहना है कि उन्होंने कभी भी और सुरक्षा की मांग नहीं की थी। अपनी गलतियों को छुपाने के लिए पुलिस उन पर गलत आरोप लगा रहे हैं।

    वह बोले, "अगर सच में ऐसा है कि मैं सुरक्षा का दुरुपयोग कर रहा था, तो वे मेरे खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।"

    बेबुनियाद

    नहीं मिला पुलिस से सवाल का जवाब 

    संतोख ने सुरक्षा का गलत दुरुपयोग करने के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह उन्हें भी समझ नहीं आया।

    वह बोले, "यह मैंने भी पुलिस से पूछा था, लेकिन उन्होंने मुझे जवाब नहीं दिया। मुझे जानना है कि मैंने क्या गलत किया। मेरे पास 2019 से सुरक्षा है तो मैंने उनसे इसकी मांग नहीं की थी। वह उस वीडियो को नकली बता रहे हैं, लेकिन ऐसा कैसे हो सकती है? उसमें आवाज साफ सुनाई दे रही है।"

    मामला

    पाकिस्तान से मिली थी संतोख को धमकी

    संतोख को पाकिस्तान से व्हाट्सऐप के जरिए धमकी देने का मामला सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

    इसके साथ ही उसने उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। संतोख ने कहा था कि वह कई बार पुलिस से न्याय की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती।

    फिरौती मांगने वाले ने संतोख के साथ-साथ उनकी बेटी शहनाज को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शहनाज गिल
    पंजाब पुलिस
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    शहनाज गिल

    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस: आसिम रियाज का दावा, सिद्धार्थ शुक्ला की जीत में हुई थी धांधली बिग बॉस
    सलमान खान ने दिखाई 'बिल्ली बिल्ली' गाने की झलक, जानिए कब होगा रिलीज  सलमान खान
    शहनाज गिल हैं करोड़ों की मालकिन, महंगी गाड़ियों का रखती हैं शौक  किसी का भाई किसी की जान फिल्म

    पंजाब पुलिस

    होशियारपुर में पुलिस को चकमा देकर भागा अमृतपाल, पुलिस ने इलाका सील किया अमृतपाल सिंह
    किसी गुरुद्वारे में आत्मसमर्पण कर सकता है अमृतपाल, पूरे पंजाब में अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अमृतपाल सिंह
    खालिस्तानी अमृतपाल सिंह ने आत्मसमर्पण की अटकलों के बीच जारी किया पहला वीडियो संदेश अमृतपाल सिंह
    अब ड्रोन से अमृतपाल की तलाश कर रही पुलिस, हिरासत में लिए गए 348 लोग रिहा अमृतसर

    बॉलीवुड समाचार

    बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन 'शैतान' की कमाई में जबरदस्त उछाल, जानिए 'आर्टिकल 370' का हाल अजय देवगन
    शाहरुख खान के लिए लकी हैं प्रियामणि? बोलीं- अच्छा तो ये बात उन तक पहुंच जाए शाहरुख खान
    सेलिना जेटली बाेलीं- फिरोज खान के जिंदा रहने तक मैंने बॉलीवुड में खुद को सुरक्षित पाया मनोरंजन
    'रॉकेट्री' से 'क्वीन' तक, घर बैठे OTT पर देखिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं ये शानदार फिल्में OTT प्लेटफॉर्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025