Page Loader
शीजान खान की जेल से रिहा होने के बाद परिवार संग पहली तस्वीर सामने आई
शीजान खान अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिताते नजर आए (तस्वीर: इंस्टा/@sheezan9)

शीजान खान की जेल से रिहा होने के बाद परिवार संग पहली तस्वीर सामने आई

Mar 07, 2023
01:41 pm

क्या है खबर?

तुनिषा शर्मा की आत्महत्या मामले में 70 दिन जेल में बिताने के बाद शीजान खान जमानत पर रिहा हो गए हैं। अब जेल से बाहर निकलने के बाद शीजान की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर शीजान की बहन शफक नाज ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसके जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'शुकरान सुकून। हर किसी को धन्यवाद जिन्होंने हमारा समर्थन किया और हमारे लिए प्रार्थना की।'

शीजान

जानिए क्या है मामला

गौरतलब है कि तुनिषा ने 24 दिसंबर, 2022 को अपने चल रहे शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसी शो के सेट पर दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा था। शीजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इसके बाद 25 दिसंबर को तुनिषा की मां की शिकायत पर शीजान को गिरफ्तार किया गया था। तुनिषा की मौत के 15 दिन पहले दोनों अलग हो गए थे।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर