Page Loader
शीजान खान अस्पताल में भर्ती, तस्वीर साझा कर लिखा- साल के इस समय से नफरत है 
अस्पताल में भर्ती हैं शीजान खान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sheezan9)

शीजान खान अस्पताल में भर्ती, तस्वीर साझा कर लिखा- साल के इस समय से नफरत है 

Dec 29, 2023
02:22 pm

क्या है खबर?

छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता और 'खतरों के खिलाड़ी 11' फेम शीजान खान की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं है, जिस कारण उनको मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शीजान ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर अपने प्रशंसकों को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'साल के इस समय से नफरत है।' हालांकि, अभिनेता ने तबीयत बिगड़ने की वजह का खुलासा नहीं किया है।

शीजान

'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आए थे शीजान

शीजान ने इस साल की शुरुआत में 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भाग लिया था। इसके बाद वह टीवी शो 'चांद जलने लगा' का हिस्सा बने, लेकिन कुछ ही दिनों में उन्होंने यह शो छोड़ दिया। बता दें, शीजान पिछले कुछ समय से तुनिषा शर्मा की आत्महत्या मामले में फंसे हुए हैं। तुनिषा की मां की शिकायत पर शीजान को गिरफ्तार किया गया था। उन पर कई संगीन आरोप लगे थे। फिलहाल शीजान जमानत पर बाहर हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिये पोस्ट