NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला: आरोपी शीजान खान को मिली जमानत, 69 दिन बाद हुए रिहा
    मनोरंजन

    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला: आरोपी शीजान खान को मिली जमानत, 69 दिन बाद हुए रिहा

    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला: आरोपी शीजान खान को मिली जमानत, 69 दिन बाद हुए रिहा
    लेखन मेघा
    Mar 04, 2023, 04:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला: आरोपी शीजान खान को मिली जमानत, 69 दिन बाद हुए रिहा
    शीजान खान को तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में मिली जमानत (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@_tunisha.sharma_)

    टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या मामले में उनके शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के को-स्टार शीजान खान को जमानत मिल गई है। शीजान पर तुनिषा को उकसाने का आरोप लगा था और वह तभी से जेल में बंद थे। आज महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक अदालत ने सुनवाई के बाद शीजान को जमानत दी है। कई बार याचिका खारिज होने के बाद आज 69 दिन बाद शीजान को एक लाख रुपये के मुचलके पर रिहा किया गया है।

    पासपोर्ट कराना होगा जमा

    24 दिसंबर, 2022 को तुनिषा के आत्महत्या करने के बाद ही शीजान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एक्ट्रेस की मां ने अभिनेता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद से ही वह जेल में बंद थे। वहीं, अब करीब दो महीने से ज्यादा वक्त जेल में बिताने के बाद आज शीजान को वसई अदालत ने जमानत दे दी है। हालांकि, अभिनेता को मुचलके के अलावा अपना पासपोर्ट जमा कराने के लिए भी कहा गया है।

    बेहद खुश है अभिनेता का परिवार 

    हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए शीजान की बहन शफक नाज ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए बड़ी खबर है। हम बहुत खुश हैं। हमें काफी समय से इसका इंतजार था। हम कोर्ट जा रहे हैं और वकीलों ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।" जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने भाई से बात की, तो वह कहती हैं, "अभी नहीं। मुझे नहीं पता कि वह कब बाहर होंगे, लेकिन जल्द पता चलेगा।"

    तीन महीने चला था दोनों का रिश्ता

    तुनिषा और शीजान कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शो के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी और धीरे-धीरे वह करीब आ गए। एक्ट्रेस की मौत से 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था, जिसके बाद वह काफी परेशान थीं और इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी मां से किया था। पुलिस को शीजान ने बताया था कि दोनों का रिश्ता तीन महीने चला था और बातचीत करके वह वह अलग हो गए थे।

    शीजान ही लेकर गये थे तुनिषा को अस्पताल 

    तुनिषा ने 24 दिसंबर को लंच ब्रेक के बाद शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी। इसके बाद शीजान ही दो और लोगों के साथ तुनिषा को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन तक तब एक्ट्रेस की मौत हो गई थी। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया था, जिसमें वह अस्पताल के अंदर जाते हुए नजर आ रहे थे। कहा जा रहा था कि दोनों में कुछ बातचीत हुई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने यह कदम उठाया था।

    एक्ट्रेस की मां ने लगाए थे गंभीर आरोप

    तुनिषा की मां ने बेटी की आत्महत्या के लिए शीजान को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने शीजान पर उनकी बेटी को धोखा देने और थप्पड़ मारने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था शीजान बेटी को हिजाब पहनने के लिए मजबूर करता था और उर्दू सिखाता था। वहीं, तुनिषा की मौत के बाद यह भी कहा गया था कि वह डिप्रेशन का शिकार थीं और कई बार उन्हें पैनिक अटैक भी आ चुके थे।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इस घटना के बाद 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' शो कुछ दिन के लिए बंद हुआ था, लेकिन नए सितारों के साथ फिर से इसकी शुरुआत हुई। शीजान का किरदार अब अभिषेक निगम निभा रहे हैं, तो तुनिषा की जगह मनुल चुदासमा नजर आ रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    तुनिषा शर्मा
    शीजान खान
    मुंबई पुलिस
    मुंबई

    तुनिषा शर्मा

    तुनिषा आत्महत्या मामला: शीजान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दाखिल की 524 पन्नों की चार्जशीट  शीजान खान
    'अलीबाबा' को मिली नई 'मरियम', तुनिषा शर्मा की जगह मनुल चुडसामा निभाएंगी किरदार शीजान खान
    तुनिषा शर्मा डिप्रेशन में नहीं थीं, सह-कलाकार चंदन आंनद ने किया खुलासा टीवी शो
    शीजान ने जमानत के लिए खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, 30 जनवरी को होगी सुनवाई टीवी शो

    शीजान खान

    शीजान खान का कटा शो 'अलीबाबा' से पत्ता, अभिषेक निगम की हुई एंट्री टीवी शो
    तुनिषा आत्महत्या मामला: शीजान खान की जमानत याचिका पर 11 जनवरी तक फिर टली सुनवाई  तुनिषा शर्मा
    तुनिषा शर्मा को दरकिनार कर अन्य लड़कियों से चैट करते थे शीजान, पुलिस ने किया खुलासा तुनिषा शर्मा
    तुनिषा आत्महत्या मामला: आरोपी शीजान को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर टली सुनवाई तुनिषा शर्मा

    मुंबई पुलिस

    शाहरुख खान की सुरक्षा में चूक, मन्नत में दाखिल हुए 2 अनजान शख्स; गिरफ्तार  शाहरुख खान
    अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घरों को बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में मुंबई पुलिस अमिताभ बच्चन
    आलिया भट्ट की निजी तस्वीरें लीक होने पर एक्शन में मुंबई पुलिस, अभिनेत्री से किया संपर्क आलिया भट्ट
    IIT बॉम्बे ने छात्र की आत्महत्या के मामले में गठित किया पैनल, पाठ्यक्रम में होगा बदलाव  IIT बॉम्बे

    मुंबई

    पीयूष मिश्रा हुए थे 7वीं कक्षा में यौन शोषण का शिकार, 50 साल बाद सुनाई आपबीती पीयूष मिश्रा
    आनंद महिंद्रा ने 100 देशों तक फैलाया अपना व्यवसाय, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति  आनंद महिंद्रा
    ये हैं भारत के सबसे पॉश इलाके, जहां रहते हैं देश के 6 सबसे अमीर लोग भारत की खबरें
    जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में कहा- आपके यहां खुले घूम रहे मुंबई हमलों के साजिशकर्ता जावेद अख्तर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023