NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शीजान खान का खुलासा, बताया तुनिषा शर्मा की बरसी पर क्यों नहीं किया कुछ पोस्ट 
    अगली खबर
    शीजान खान का खुलासा, बताया तुनिषा शर्मा की बरसी पर क्यों नहीं किया कुछ पोस्ट 
    शीजान खान ने किया नया खुलासा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sheezan9)

    शीजान खान का खुलासा, बताया तुनिषा शर्मा की बरसी पर क्यों नहीं किया कुछ पोस्ट 

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 07, 2024
    07:59 pm

    क्या है खबर?

    टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने दिसंबर, 2022 में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने शो 'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर अपनी जान दे दी थी।

    तुनीषा ने अपने सह-कलाकार शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी।

    24 दिसंबर को तुनिषा की पहली बरसी थी। इसके बाद 5 जनवरी को उनका जन्मदिन भी था। दोनों ही मौकों पर शीजान ने सोशल मीडिया पर कुछ नहीं कहा। अब उन्होंने इसकी वजह बताई है।

    वजह 

    तुनिषा का नाम नहीं ले सकते शीजान

    इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने उनसे पूछा कि उन्होंने 24 दिसंबर या 5 जनवरी को सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट क्यों नहीं किया।

    इस पर उन्होंने सफाई दी कि उनसे दूसरे पक्ष (तुनिषा का परिवार) ने कोर्ट में एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाएं हैं, जिसमें उनसे कहा गया था कि वह तुनीषा के बारे में कुछ शेयर नहीं करेंगे, ना ही सार्वजनिक रूप से उनका नाम लेंगे।

    शीजान ने आगे लिखा, वह इस बारे में और कोई बातचीत नहीं करेंगे।

    सजा

    शीजान ने जेल में बिताए थे 69 दिन

    तुनिषा की आत्महत्या के बाद शीजान को गिरफ्तार कर लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि तुनिषा के निधन के कुछ दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था।

    तुनिषा की मां ने शीजान पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। दूसरी तरफ शीजान की बहनें लगातार तुनिषा की मां पर आरोप लगा रही थीं।

    करीब 69 दिन जेल में रहने के बाद बीते साल मार्च में शीजान रिहा हुए थे।

    कामकाज

    जिंदगी को दोबारा पटरी पर ला रहे शीजान

    रिहा होने के बाद शीजान ने कुछ समय का ब्रेक लिया था। इसके बाद वह रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में शामिल हुए थे।

    वह टीवी शो 'चांद जलने लगा' का भी हिस्सा बने, लेकिन उन्होंने कुछ दिन बाद ही यह शो छोड़ दिया। वह अपने किरदार से खुश नहीं थे।

    कुछ समय पहले वह बीमार हो गए थे। उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'साल के इस समय से नफरत है।'

    मामला

    3 महीने चला था शीजान-तुनिषा का रिश्ता

    तुनिषा और शीजान कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शो के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी और धीरे-धीरे वह करीब आ गए।

    अभिनेत्री की मौत से 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था, जिसके बाद वह काफी परेशान थीं और इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी मां से किया था।

    पुलिस को शीजान ने बताया था कि दोनों का रिश्ता तीन महीने चला था और बातचीत करके वह वह अलग हो गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तुनिषा शर्मा
    शीजान खान

    ताज़ा खबरें

    केरल से असम तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी  मानसून
    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका

    तुनिषा शर्मा

    कौन हैं शीजान खान, जिन्हें तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में किया गया गिरफ्तार? आत्महत्या
    तुनिषा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने; पुलिस ने कोर्ट से मांगी शीजान की कस्टडी आत्महत्या
    तुनिषा मामले में कंगना रनौत की प्रधानमंत्री से अपील- बहुविवाह बने कानूनी अपराध कंगना रनौत
    दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आखिरी फिल्म होगी अब्बास-मस्तान की '3 मंकीज' बॉलीवुड समाचार

    शीजान खान

    तुनिषा आत्महत्या मामला: शीजान खान ने पूछताछ के दौरान बदले बयान बॉलीवुड समाचार
    तुनिषा शर्मा को इस्लाम धर्म अपनाने पर शीजान खान ने किया था मजबूर, मां का दावा तुनिषा शर्मा
    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में 14 दिन के लिए बढ़ी शीजान खान की हिरासत तुनिषा शर्मा
    शीजान खान ने कोर्ट से की मीडिया ट्रायल रोकने की अपील, मांगा घर का खाना तुनिषा शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025