NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी को 'लव जिहाद' कहे जाने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया 
    अगली खबर
    सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी को 'लव जिहाद' कहे जाने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया 
    विरोध प्रदर्शन से क्यों परेशान नहीं हैं शत्रुघ्न सिन्हा?

    सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी को 'लव जिहाद' कहे जाने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया 

    लेखन पलक
    Jun 25, 2024
    11:10 am

    क्या है खबर?

    पिछले काफी समय से सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल संग शादी चर्चा का विषय बनी हुई। जहां पहले खबरें थीं कि उनका परिवार उनके फैसले से नाराज है, वहीं अब आखिरकार वह माता-पिता की मौजूदगी में शादी रचा चुकी हैं।

    सभी सोनाक्षी-जहीर को शुभकामनाएं दे रहे हैं, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के गृहनगर पटना के लोगों में गुस्सा है। वे शादी का विरोध कर रहे हैं।

    अब इस विरोध पर सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न ने प्रतिक्रिया दी है।

    विरोध

    पटना में सोनाक्षी-जहीर की शादी का विरोध

    पटना में सोनाक्षी-जहीर की शादी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। इतना ही नहीं, 'हिंदू शिव भवानी सेना' नामक एक समूह ने शहर में होर्डिंग भी लगाया है, जिसमें शादी को 'लव जिहाद' बताया गया है।

    पोस्टर में शत्रुघ्न को शादी का समर्थन ना करने के लिए कहा गया और अगर वह नहीं मानते हैं तो बेटों लव और कुश के नाम बदलने की सलाह दी गई।

    इसमें सोनाक्षी को पटना में कदम ना रखने की चेतावनी दी गई है।

    प्रतिक्रिया

    "कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना"

    शत्रुघ्न इन विरोध प्रदर्शनों से बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं। उन्होंने आनंद बख्शी साहब की कहावत याद करते हुए कहा, "कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। इसमें मैं जोड़ना चाहूंगा कि कहने वाले अगर बिना काम-काज के हों तो कहना ही काम बन जाता है।"

    उनके अनुसार, सोनाक्षी ने कुछ भी अवैध या असंवैधानिक नहीं किया है। शादी दो लोगों के बीच का निजी फैसला है। किसी को भी इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

    बयान

    शत्रुघ्न ने दी प्रदर्शनकारियों को सलाह

    शत्रुघ्न ने आगे कहा, "मैं सभी प्रदर्शनकारियों से कहता हूं, 'जाओ और अपनी जिंदगी जियो। अपनी जिंदगी में कुछ उपयोगी करो।' बस और कुछ नहीं कहना।"

    बता दें, सोनाक्षी ने 23 जून, 2024 को अपने बॉयफ्रेंड जहीर से धर्म की दीवार तोड़ शादी रचा ली है।

    अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले सोनाक्षी और जहीर ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में 'स्पेशल मैरिज एक्ट 1954' के तहत अपनी शादी को पंजीकृत कराया है।

    लव स्टोरी

    सलमान खान ने कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात

    सोनाक्षी और जहीर की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। यहीं पहली बार दोनों मिले और उनकी दोस्ती हुई।

    इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने तकरीबन 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

    सोनाक्षी-जहीर ने एक साथ कपल के तौर पर पहली बार 2023 में अर्पिता खान की ईद पार्टी में देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनाक्षी सिन्हा
    जहीर इकबाल
    शत्रुघ्न सिन्हा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सोनाक्षी सिन्हा

    शत्रुघ्न सिन्हा ने किया OTT की दुनिया का रुख, सीरीज 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' से करेंगे शुरुआत शत्रुघ्न सिन्हा
    'आर्या' से लेकर 'दहाड़' तक, सस्पेंस से भरपूर हैं OTT पर मौजूद ये वेब सीरीज   अजय देवगन
    अक्षय कुमार से सोनाक्षी तक, सेट पर शरारतें करते हैं ये सितारे अक्षय कुमार
    'बड़े मियां छोटे मियां' से कैसे जुड़े पृथ्वीराज सुकुमारन? अली अब्बास जफर ने खुद किया खुलासा पृथ्वीराज सुकुमारन

    जहीर इकबाल

    जहीर इकबाल के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा सेलिब्रिटी गॉसिप
    जहीर इकबाल ने प्रोड्यूसर मुदस्सर अजीज के साथ साइन की तीन फिल्मों की डील आगामी फिल्में
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को करेंगे शादी- रिपोर्ट  सोनाक्षी सिन्हा
    सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल कौन हैं?  सोनाक्षी सिन्हा

    शत्रुघ्न सिन्हा

    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी
    बिहार में NDA उम्मीदवारों का ऐलान, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा, रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव बिहार
    कांग्रेस का हाथ थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव बिहार
    भारी दिल के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिंहा, मोदी-शाह से थे नाराज बिहार

    बॉलीवुड समाचार

    दीपिका पादुकोण ने पहनी 1 लाख रुपये की ड्रेस, तस्वीरें हो रहीं वायरल  दीपिका पादुकोण
    अली फजल ने पुण्यतिथि पर किया मां को याद, अनदेखी तस्वीरें साझा कर लिखा भावुक नोट  अली फजल
    आलिया भट्ट को जब मिली अपनी प्रेग्नेंसी की खबर, बोलीं- मैं सेट पर रो पड़ी थी आलिया भट्ट
    आयुष्मार खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' फिर सिनेमाघरों में होगी रिलीज, जानिए कब  आयुष्मान खुराना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025